Google Analytics —— Meta Pixel

IPL 2026 Full Schedule: BCCI ने आईपीएल के फुल शेड्यूल का किया ऐलान, रायपुर में 10 और 13 मई को दो बड़े मुकाबले

IPL 2026 Full Schedule: Indian Premier League (IPL) 2026 के फुल शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। Board of Control for Cricket in India (BCCI) द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 10 और 13 मई को दो हाई-वोल्टेज मुकाबले खेले जाएंगे।

यह भी पढ़े :- Medicine Price Hike – 1 अप्रैल से लगेगा दवाओं पर महंगाई का झटका, आम मरीजों की बढ़ेगी परेशानी

शेड्यूल के मुताबिक 10 मई 2026 को Royal Challengers Bengaluru (RCB) और Mumbai Indians (MI) के बीच मुकाबला होगा। वहीं 13 मई को Royal Challengers Bengaluru (RCB) का सामना Kolkata Knight Riders (KKR) से होगा। दोनों मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

इन मुकाबलों में RCB, MI और KKR जैसी लोकप्रिय टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरेंगे, जिससे दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने का मौका मिलेगा। रायपुर में IPL मैचों को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

स्थानीय प्रशासन और आयोजन समिति भी तैयारियों में जुट गई है, ताकि दर्शकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

IPL 2026: शेड्यूल (IPL 2026 Full Schedule) की बड़ी बातें

19वें सीजन में कुल 8 डबल हेडर मैच खेले जाएंगे
डबल हेडर में पहला मैच दोपहर 3:30 बजे, दूसरा शाम 7:30 बजे शुरू होगा
पंजाब टीम अपने घरेलू मैच धर्मशाला और न्यू चंडीगढ़ में खेलेगी
Rajasthan Royals जयपुर में 4 मैच खेलेगी
Royal Challengers Bengaluru बेंगलुरु के अलावा रायपुर में भी घरेलू मैच खेलेगी
प्लेऑफ और फाइनल की तारीखों का ऐलान बाद में होगा

IPL 2026 Full Schedule

 BCCI ने आईपीएल के फुल शेड्यूल
BCCI ने आईपीएल के फुल शेड्यूल
 BCCI ने आईपीएल के फुल शेड्यूल
BCCI ने आईपीएल के फुल शेड्यूल
Back to top button
error: Content is protected !!