Google Analytics —— Meta Pixel

महादेव सट्टा एप को लेकर CBI की कार्रवाई, पूर्व CM भूपेश बघेल ने उठाए सवाल

Bhupesh Baghel on CBI: CBI ने महादेव सट्टा एप केस में छत्तीसगढ़, दिल्ली, भोपाल और कोलकाता समेत 4 राज्यों में 60 जगहों पर छापेमारी की, जिसमें 10 से ज्यादा टीमों ने रायपुर, दुर्ग और भिलाई में कार्रवाई की। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल, उनके 2 OSD रहे आशीष वर्मा और मनीष बंछोर, उनकी पूर्व सचिव सौम्या चौरसिया समेत कई IPS अधिकारियों के घर भी शामिल हैं। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि सुना है कि मेरे रायपुर के शासकीय आवास में भी CBI पहुंची थी। मुझे इसकी कोई भी सूचना नहीं दी गई। न ही भिलाई निवास में आए CBI अधिकारियों ने मुझे इसकी सूचना दी।

यह भी पढ़ें:- Balodabazar : किसान आईडी के लिए रिश्वत लेते पकड़ा गया पटवारी का पति, राजस्व विभाग ने लिया एक्शन, पढ़े पूरी खबर

पूर्व CM बघेल ने कहा कि मेरी अनुपस्थिति में मेरे शासकीय आवास में बिना मुझे सूचना दिए प्रवेश करना पूरी तरह अनाधिकृत है। क्या भाजपा अब CBI के माध्यम से कोई षड्यंत्र रच रही है? उन्होंने कहा कि दरअसल, CBI का आगमन “महादेव सट्टा एप” के नाम पर हुआ। महादेव एप के बारे में देश में कोई नहीं जानता था। मुख्यमंत्री रहते कांग्रेस सरकार में ही 74 FIR दर्ज हुई है। 200 से ज्यादा गिरफ्तारी हुई है। 2000 से ज्यादा बैंक खाते सीज किए गए। हमारी सरकार में ही गूगल को पत्र लिखकर प्ले स्टोर से इस एप को हटाया गया। हमने ही कार्रवाई की तो हम पर संरक्षण का आरोप कैसे? ED ने झूठी खबर छपवाई कि सौरभ चंद्राकर और रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार हो गए हैं, लेकिन वे वहां शिवकथा की जजमानी करते पाए गए। तो ये कैसी जांच है? (Bhupesh Baghel on CBI)

पूर्व CM ने कार्रवाई को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

पूर्व CM बघेल ने कहा कि कार्रवाई दुर्भाग्यपूर्ण और विशुद्ध राजनीतिक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मार्च को आ रहे हैं, उनके भाषण के कंटेंट के लिए ये छापा मारे हैं। कार्रवाई साढ़े चार बजे ही खत्म हो गई थी, लेकिन ED को जानकारी देना था इसलिए 400 से ज्यादा पेजों पर साइन कराए। मेरी संपत्ति की जांच की और ओरिजनल डॉक्यूमेंट ले गए। मुझे पंजाब के प्रभारी बनने से बीजेपी को मिर्ची लगी है। CBI के अधिकारी जमीन और मकान के दस्तावेज ले गए हैं। ED और CBI दोनों दस्तावेज ले गए हैं। उन्होंने कहा कि महादेव एप पर जिन अधिकारियों ने कार्रवाई की, अब उन्हीं पर कार्रवाई हो रही है। (Bhupesh Baghel on CBI)

Back to top button
error: Content is protected !!