Google Analytics —— Meta Pixel

शराब घोटाले में बड़ा अपडेट: ED की चार्जशीट दाखिल, चैतन्य बघेल की रिमांड पर कल सुनवाई

Chhattisgarh liquor scam : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले (Chhattisgarh liquor scam) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल के खिलाफ 7 हजार से अधिक पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। ज्यूडिशियल रिमांड की अवधि पूरी होने पर सोमवार को उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया।

यह भी पढ़े :- छात्रों को आत्मविश्वास और शैक्षिक कार्य में सक्षम बनाती है प्रेरणा: केंद्रीय राज्य मंत्री साहू

इधर, शराब घोटाले (Chhattisgarh liquor scam) से जुड़ी EOW-ACB की कार्रवाई में चैतन्य को फिलहाल राहत मिली है। एजेंसी ने अदालत से 7 दिन की कस्टोडियल रिमांड की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने इसे अस्वीकार करते हुए फैसला सुरक्षित रखा है। इस पर अगली सुनवाई कल 16 सितंबर को होगी।

चैतन्य बघेल के वकील फैजल रिज़वी ने कहा कि EOW-ACB ने 12 और 13 सितंबर को पूछताछ की अनुमति ली थी। गिरफ्तारी की आशंका को देखते हुए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की गई थी। हाईकोर्ट ने निर्देश दिया कि निचली अदालत में जमानत पर सुनवाई पूरी होने तक प्रोडक्शन वारंट स्थगित रखा जाए। इसी आधार पर EOW की रिमांड का विरोध किया गया।

फिलहाल चैतन्य ED केस में न्यायिक हिरासत में हैं। सेशन कोर्ट इस मामले पर 16 सितंबर को सुनवाई करेगा। वहीं गिरफ्तारी से जुड़ी याचिका पर हाईकोर्ट में आज बहस अधूरी रही, जिसे अब 19 सितंबर को सुना जाएगा।

गौरतलब है कि चैतन्य बघेल के खिलाफ शराब घोटाले के साथ-साथ कोल लेवी, महादेव सट्टा ऐप और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामलों में भी जांच जारी है। (Chhattisgarh liquor scam)

Back to top button
error: Content is protected !!