Google Analytics —— Meta Pixel

बीजापुर : खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन 1 दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक होगी धान खरीदी

बीजापुर:राज्य शासन द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के तहत समर्थन मूल्य पर किसानों से धान की नकद एवं लिंकिंग में खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से 31 जनवरी 2022 तक की जायेगी। समर्थन मूल्य पर कृषकों से मक्का की खरीदी 1 दिसम्बर 2021 से 28 फरवरी 2022 तक की जावेगी।

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ के इस जिले में 40 पटवारियों का हुआ तबादला देखें पूरी सूची

खरीफ विपणन वर्ष 2021-22 के लिए औसत अच्छी किस्म के धान एवं मक्का का समर्थन मूल्य धान कॉमन 1940 रूपए प्रति क्विंटल, धान ग्रेड ए 1960 रूपए प्रति क्विंटल तथा मक्का 1870 रूपए प्रति क्विंटल दर निर्धारित है, उक्त दर के अनुरूप किसानों से धान एवं मक्का खरीदी किये जाने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए हैं ।

Back to top button
error: Content is protected !!