BJP on Mayor Dhebar: रायपुर मेयर एजाज ढेबर के बयान को लेकर BJP हमलावर हो गई है। डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि जब काम नहीं कर सकते तो उन्हें पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। महापौर को इस्तीफा दे देना चाहिए। निर्वाचित जनप्रतिनिधि का इस प्रकार बयान दुर्भाग्यजनक है। जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं तो पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। वहीं कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि उनका जाने का टाइम है। चला चली की बेला है। अच्छे से निपट जाएं तो अच्छा है।
वहीं रायपुर नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 300 करोड़ रुपए अमृत मिशन के लिए आया, ताकि लोगों को पानी की समस्या से निजात मिल सके। पानी की समस्या के लिए निगम को पैसा मिला, लेकिन मेयर ने समय पर काम नहीं किया। अब अपनी जिम्मेदारी से बचना चाहते हैं। उन्होंने कमिश्नर से लेकर ठेकेदारों को परेशान किया। अधिकारियों को परेशान किया। काम की जिम्मेदारी नहीं ली और आज इस तरह की बयान दे रहे हैं। (BJP on Mayor Dhebar)
राजधानी के महापौर जिम्मेदारी नहीं संभाल पा रहे हैं तो पद से इस्तीफा दे दें। pic.twitter.com/x1gI5d7LeO
— Arun Sao ( मोदी का परिवार ) (@ArunSao3) May 15, 2024
उन्होंने कहा कि महापौर को काम के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझना चाहिए। जिम्मेदारी नहीं समझ सकते तो कुर्सी पर बैठने का कोई अधिकार नहीं है। भाजपा नेताओं ने मेयर को सोशल मीडिया पर भी ट्रोल करना शुरू कर दिया। भाजपा के अकाउंट से पोस्ट हुआ- महापौर जी अपनी कुर्सी किसी भाजपा पार्षद को दे दीजिए। वहीं भाजपा के मीडिया विभाग प्रमुख अमित चिमनानी ने लिखा- महापौर जी, समस्या बनी रहेगी, तो आपका काम क्या है फिर। ये बयान रायपुर की जनता के साथ हुए धोखे का प्रमाण है। (BJP on Mayor Dhebar)
देखो महापौर जी ,समस्या बनी रहेगा तो आपका काम क्या है फिर? मोदी राज में देश चमक रहा है लेकिन रायपुर में आप लाइट, सफाई की समस्या पर हाथ खड़े कर रहे है, यह बयान रायपुर की जनता से हुए धोखे का प्रमाण है पीएम साहब के आशीर्वाद भाजपा का महापौर इस समस्या से जनता को निजात जरूर दिलाएगा। pic.twitter.com/yOyYYoTyWi
— CA AMIT CHIMNANI(मोदी का परिवार) (@caamitchimnani) May 14, 2024
BJP नेता अमित चिमनानी ने कहा- मोदी राज में देश चमक रहा है, लेकिन रायपुर में आप लाइट, सफाई की समस्या पर हाथ खड़े कर रहे हैं। PM साहब के आशीर्वाद से भाजपा का महापौर इस समस्या से जनता को निजात जरूर दिलाएगा। वहीं मेयर के बयान को लेकर रायपुर में सियासत तेज हो गई है। दरअसल, बीजेपी पार्षद दल इस्तीफा मांगने पहुंचे, जिन्होंने नगर निगम मुख्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही मेयर के इस्तीफे की मांग की। दरअसल, मेयर ने कहा था कि वार्डों की समस्या पीएम को भी बैठा देंगे तो भी रहेगी। पानी ,साफ-सफाई और लाइट की समस्या अनवरत रहेगी। समस्या खत्म हो जाएगी तो डिपार्टमेंट खत्म हो जाएगा। (BJP on Mayor Dhebar)
समस्या बनी रहेगी वाले महापौर एजाज जी के बयान पर एक चैनल डिबेट में महापौर जी ने मुझे जानने से इंकार कर दिया, न मै कोई शराब कारोबारी हूं, न बड़ा बिल्डर, आप मुझे क्यो जानोगे? सामान्य आदमी हूं,सामान्य आदमी और उसकी समस्या को जाना होता तो समस्या बनी रहेगी ये बयान नहीं देना पड़ता।
— CA AMIT CHIMNANI(मोदी का परिवार) (@caamitchimnani) May 15, 2024