Foreign Exchange Reserves : विदेशी मुद्रा के मोर्चे पर टूटे सारे रिकॉर्ड, देश में पहली बार 670 अरब डॉलर के पार खजाना
Foreign Exchange Reserves : अर्थव्यस्था के र्मोचे पर देश के लिए अच्छी खबर है। लगातार तीसरे हफ्ते विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 19 जुलाई को समाप्त हफ्ते में चार अरब डॉलर उछलकर 670.86 अरब डॉलर के अबतक के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने आज शुक्रवार को जारी आंकड़ों में बताया कि 19 जुलाई को समाप्त हफ्ते में देश का विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) चार अरब डॉलर बढ़कर 670.86 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर रहा है। इससे पहले 12 जुलाई को समाप्त हफ्ते में देश का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 9.69 अरब डॉलर बढ़कर 666.85 अरब डॉलर के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।
यह भी पढ़ें:- कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया से इस्तीफे की मांग, MUDA घोटाले के खिलाफ भाजपा सांसदों का प्रदर्शन
आरबीआई के मुताबिक इस दौरान मुद्रा भंडार (Foreign Exchange Reserves) का अहम घटक मानी जाने वाली विदेशी मुद्रा आस्तियां 2.58 अरब डॉलर बढ़कर 588.05 अरब डॉलर हो गईं। आंकड़ों के अनुसार स्वर्ण भंडार का आरक्षित मूल्य 1.33 अरब डॉलर बढ़कर 59.99 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 9.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर हो गया है। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के पास भारत की आरक्षित जमा इस दौरान 4.61 अरब डॉलर पर अपरिवर्तित रही।
इतना है गोल्ड रिजर्व का मूल्य
भारतीय रिजर्व बैंक ने कहा कि समीक्षा की अवधि के दौरान देश के गोल्ड रिजर्व का मूल्य 1.33 अरब डॉलर बढ़कर 59.99 अरब डॉलर हो गया. वहीं भारत को आईएमएफ से मिलने वाला स्पेशल विड्रॉल राइट (एसडीआर) भी 9.5 करोड़ डॉलर बढ़कर 18.21 अरब डॉलर हो गया है. जबकि अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास भारत के रिजर्व डिपॉजिट के रूप में रखी 4.61 अरब डॉलर की वैल्यू अपरिवर्तित रही है.



