Google Analytics —— Meta Pixel

हर क्षेत्र में बड़ी प्रगति कर रहा भारत: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री JP नड्डा

BJP President Nadda: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इस दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नेड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दिन को स्वास्थ्य सेवाओं और स्वास्थ्य के इंफ्रास्ट्रक्चर को समर्पित किया है। मैं मानता हूं कि यह शुभ दिन है, प्रासंगिक है और ऐतिहासिक है। पिछले 10 सालों में प्रधानमंत्री मोदी ने जो योजनाएं बनाई, जो कार्यक्रम बनाएं, जो नीतियां बनाई, वो स्वास्थ्य को एक नई दिशा में ले जाने में कारगर सिद्ध हुई है। 

यह भी पढ़ें:- पुलिया से टकराई तेज रफ्तार बस, 12 लोगों की मौत, 35 से ज्यादा घायल

उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व में आज स्वास्थ्य सम्रगता में देखा जा रहा है। उसी का परिणाम है कि आयुर्वेद का भी शिलान्यास हुआ और एलोपैथी का भी शिलान्यास हुआ। प्रधानमंत्री भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने के लिए योजनाएं बना रहे हैं और आम व्यक्ति को उसका लाभ पहुंचा रहे हैं। आज फार्मा सेक्टर बड़े से बड़े प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है। थोक दवाओं से संबंधित योजनाओं को मजबूत करने से लेकर चिकित्सा उपकरणों के निर्माण में विकास सुनिश्चित करने तक भारत हर क्षेत्र में बड़ी प्रगति कर रहा है। इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए मैं आप सभी को बधाई देता हूं। (BJP President Nadda)

इस बार की दीपावली ऐतिहासिक: PM मोदी

वहीं PM मोदी ने कहा कि इस बार की दीपावली ऐतिहासिक है। 500 साल बाद ऐसा अवसर आया है, जब अयोध्या में रामलला की जन्मभूमि पर बने उनके मंदिर में भी हजारों दीप जलाएं जाएंगे। एक अद्भुत उत्सव होगा। ये ऐसी दीपावली होगी, जब हमारे राम एक बार फिर अपने घर आए हैं, और इस बार ये प्रतीक्षा 14 सालों के बाद नहीं, 500 सालों बाद पूरी हो रही है। हम सबके लिए खुशी की बात है कि 150 से ज्यादा देशों में आयुर्वेद दिवस मनाया जा रहा है। ये प्रमाण है, आयुर्वेद को लेकर बढ़ रहे वैश्विक आकर्षण का। ये प्रमाण है, नया भारत अपने प्राचीन अनुभवों से विश्व को कितना कुछ दे सकता है। (BJP President Nadda)

गरीबों का खर्च उठाएगी सरकार: PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सरकार ने तय किया है कि गरीब के 5 लाख रुपये तक के इलाज का खर्च सरकार उठाएगी। देश में लगभग 4 करोड़ गरीबों ने आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाया है। एक समय था, जब इलाज में लोगों के घर, जमीने, गहने सब बिक जाते थे। गंभीर बीमारी के इलाज का खर्च सुनते ही गरीब की आत्मा कांप जाती थी। पैसे की कमी की वजह से इलाज न करा पाने की बेबसी, बेचारगी गरीब को तोड़ कर रख देती थी। मैं अपने गरीब भाई-बहनोंं को इस बेबसी में नहीं देख सकता था, इसलिए ही ‘आयुष्मान भारत’ योजना ने जन्म लिया है। अब 70 साल से ज्यादा उम्र के देश के हर बुजुर्ग को अस्पताल में मुफ्त इलाज मिलेगा। ऐसे बुजुर्गों को आयुष्मान वय वंदना कार्ड दिया जाएगा। (BJP President Nadda)

धनवंतरी जयंती पर गारंटी पूरी: PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये योजना मील का पत्थर साबित होगी। घर के बुजुर्ग के पास आयुष्मान वय वंदना कार्ड होगा, तो परिवार के खर्चे भी कम होंगे, उनकी चिंता भी कम होगी। चुनाव के समय मैंने गारंटी दी थी कि तीसरे कार्यकाल में 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को ‘आयुष्मान योजना’ के अंतर्गत लाया जाएगा। धनवंतरी जयंती के दिन ये गारंटी पूरी हो रही है। मैं दिल्ली और पश्चिम बंगाल के 70 साल से ज्यादा उम्र के हर बुजुर्ग से क्षमा मांगता हूं कि मैं आपकी सेवा नहीं कर पाऊंगा। मुझे पता तो चलेगा कि आपको कष्ट है, लेकिन मैं आपको सहाय नहीं कर पाऊंगा, क्योंकि अपने राजनीति स्वार्थ के कारण दिल्ली और पश्चिम बंगाल की सरकार ‘आयुष्मान भारत योजना’ से जुड़ नहीं रही है। (BJP President Nadda)

U-WIN प्लेटफॉर्म लॉन्च

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जानलेवा बीमारियों से रोकथाम के लिए मिशन इंद्रधनुष अभियान चला रही है। इससे ना सिर्फ गर्भवती महिलाओं की जिंदगी बच रही है, नवजात शिशुओं का जीवन बच रहा है, बल्कि वो गंभीर बीमारियों की चपेट में आने से भी बच रहे हैं। मैं अपने देश के गरीब और मध्यम वर्ग को महंगे इलाज के बोझ से बाहर निकालकर ही रहूंगा और देश आज इसी दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हमारी सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में टेक्नोलॉजी का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करके भी देशवासियों के पैसे बचा रही है। eSanjeevani योजना के तहत अब तक 30 करोड़ लोग मान्य प्रतिष्ठित डॉक्टरों से निशुल्क परामर्श ले चुके हैं, जिससे उनके काफी पैसे बचे हैं। उन्होंने कहा कि हमने U-WIN प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया है। इस प्लेटफॉर्म के साथ ही भारत के पास अपना एक TECHNOLOGICALLY ADVANCED INTERFACE होगा। (BJP President Nadda)

Back to top button
error: Content is protected !!