Google Analytics —— Meta Pixel

साहू समाज की ओर से कैरियर गाइडेंस का आयोजन, पढ़े पूरी खबर

Career Guidance Organized: धमतरी जिला साहू संघ,  तहसील भखारा, परिक्षेत्र और ग्रामीण साहू समाज डोमा के संयुक्त तत्वाधान में बाबा सत्यनारायण स्वामी के समर्पण दिवस के अवसर पर मातृ-पितृ पूजन और कैरियर गाइडेन्स कार्यक्रम का आयोजन बाजार चौक डोमा जिला धमतरी मे किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ समाजिक पदाधिकारियों, अतिथि वक्ता और मोटिवेशनल स्पीकर द्वारा सत्यनारायण बाबा और मां कर्मा की आरती के साथ साहू समाज के ध्वजारोहन के बाद राजकीय गीत के साथ किया गया l

यह भी पढ़ें:- 20 फरवरी को पेंशनर्स एसोसिएशन का वार्षिक सम्मेलन, ये होंगे शामिल

स्कूली छात्र छात्राओं को मोटिवेशनल स्पीकर अनुराग महावर के द्वारा कैरियर गाइडेंस करते हुए सफलता के लिए कई की टिप्स देते हुए विद्यार्थियों के सफलता से संबंधित सवालों के जवाब दिएl आपका गोल क्या है? आप भविष्य मे क्या बनना चाह्ते है?आपने अपना क्या गोल सेट किया है? शॉर्ट गोल और लॉन्ग टर्म गोल जैसे विषय रखे और उन पर मार्गदर्शन दिया l इंजीनियरिंग, डॉक्टर,सेना,समाजसेवक,नर्स, शिक्षक जैसे विभिन्न गोल्स बताए। आगे विद्यार्थियों को चंद्रकांत कौशिक अपर कलेक्टर धमतरी, डॉ. भुवाल सिंह ठाकुर सहायक अध्यापक शासकीय महाविद्यालय भखारा ने मार्गदर्शन दियाl (Career Guidance Organized) 

जिला साहू संघ धमतरी ने छात्र छात्राओं, शिक्षकों, पालकों और सामजिक पदाधिकारियों की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल के 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा में टॉप टेन में स्थान बनाने वाले सामाजिक विद्यार्थियों के साथ डोमा और बिरेतरा के सर्व समाज के विद्यार्थियों 25 हजार रुपये देगीl साथ ही सर्व समाज के विद्यार्थियों के लिए आगामी 21 अप्रेल 2023 दानवीर भामाशाह की जयंती के अवसर पर बुक बैंक की स्थापना की जाएगी और निशुल्क बुक लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकेंगेl (Career Guidance Organized)

कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष अवनेन्द्र साहू, तोरणलाल, अमरदीप, लीलाराम, गणेशराम, केकती, चंद्रकला, गणेशराम,कामता, पोषण, राधेश्याम, प्रहलाद, श्यामलाल, राकेश, डोमार,नंदकुमार, गोपीकिशन,राजेंद्र,पोखराज,राजू, प्रफुल्ल, पुनाराम,योगेश्वर, उपेंद्र, गीताराम,लालचंद,खम्मन,जीतेन्द्र, लखन, विनेश्वर,केशव, वीरेंद्र साहू, मोहित,रुपेश,टालसिंह किरण सोनबेर, मदन,राजेंद्र, डेरहुराम,नंदकुमार,ललित चौधरी, प्रहलाद, नीलमणि, रोहित,उमेश, हिरेन्द्र, नरेश,खिलेश्वरी यशोदा, कुंती,ख़ुशी,दमयंती साहू भुनेश्वरी,ओमकुमारी,जानकी, दुर्गा, ललिता, आरती,ज्योति, विजयलक्ष्मी गंजीर,उमाकांत श्यामसुंदर राजू साहू के साथ जिला,समस्त तहसील, परिक्षेत्र और ग्रामीण के सामाजिक पदाधिकारीगण,सदस्यगण बड़ी संख्या में उपस्थित थेl (Career Guidance Organized)

Back to top button
error: Content is protected !!