Champions Trophy 2025 Final: कल भारत न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा फाइनल, खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया और कीवी का कैसा है रिकॉर्ड

Champions Trophy 2025 Final: चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भारत और न्यूजीलैंड के बीच कल 9 मार्च को खेला जाएगा। दोनों टीमें 25 साल बाद इस टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। साल 2000 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था।

यह भी पढ़े :- NTPC के DGM का मर्डर, ऑफिस जाते वक्त गोलियों से भूना, मचा हड़कंप

फाइनल (Champions Trophy 2025 Final) कल 9 मार्च को दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने अपने सभी मैच इसी मैदान पर खेले और सभी जीते। दूसरी ओर न्यूजीलैंड को टूर्नामेंट में इकलौती हार भारत के खिलाफ ही मिली। यह हार दुबई के मैदान पर ही ग्रुप स्टेज में मिली थी।

भारत-न्यूजीलैंड के बीच वनडे में ऐसा है हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और न्यूजीलैंड टीम अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में अब तक कुल 119 बार भिड़ चुकी हैं. इसमें टीम इंडिया ने 61 बार जीत दर्ज की है जबकि न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 50 बार हराया है. इसके अलावा दोनों टीमों के बीच 7 मैच बिना किसी परिणाम के खत्म हुए हैं।

दोनों टीमों के बीच आईसीसी इवेंट का खिताबी मुकाबला हुआ है दो बार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए आईसीसी फाइनल मैच की बात करें तो उसमें न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है. दोनों टीमों के बीच दो बार आईसीसी फाइनल मुकाबला खेला गया है. इसमें दोनों बार न्यूजीलैंड टीम को जीत मिली है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी फाइनल में पहली बार भिड़ंत 15 अक्टूबर 2000 को हुई थी. आपको मालूम हो कि यह चैंपियंस ट्रॉफी का ही फाइनल मुकाबला था।

न्यूजीलैंड को ग्रुप स्टेज में हरा चुका है भारत

भारत और न्यूजीलैंड दूसरी बार इस चैंपियंस ट्रॉफी में भिड़ेंगे। इससे पहले 2 मार्च को दुबई में दोनों का सामना हुआ। भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 249 रन बनाए। श्रेयस अय्यर ने 79 और हार्दिक पंड्या ने 45 रन बनाए। मैट हेनरी को 5 विकेट लिए।

250 रन के टारगेट के सामने धीमी पिच पर न्यूजीलैंड से केन विलियमसन ने 81 रन बनाए। उन्हें दूसरे एंड से किसी भी बैटर का साथ नहीं मिला। वरुण चक्रवर्ती ने 5 विकेट लिए और टीम 45.3 ओवर में 205 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। अब दोनों टीमें फिर एक बार दुबई में ही खिताब के लिए भिड़ेंगी।

टॉप-3 विकेट टेकर में भारत के 2 बॉलर्स

न्यूजीलैंड के मैट हेनरी टूर्नामेंट के टॉप विकेट टेकर हैं। उन्होंने सेमीफाइनल में 2 विकेट लिए। उन्होंने भारत के खिलाफ 5 विकेट लिए थे। भारत के मोहम्मद शमी 8 विकेट लेकर दूसरे और वरुण चक्रवर्ती 7 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर हैं।

कोहली और रचिन में टॉप बैटर बनने की जंग

इंग्लैंड के बेन डकेट 227 रन बनाकर टॉप पर हैं। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र 2 शतक लगाकर 226 रन बना चुके हैं। वे दूसरे नंबर पर हैं। भारत के विराट कोहली 217 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं। फाइनल में इन्हीं 2 बैटर्स के बीच टॉप बैटर बनने की जंग होगी।

टीमें (Champions Trophy 2025 Final)

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल , विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल , हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, ऋषभ पंत , रविंद्र जड़ेजा, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड: मिशेल सेंटनर (कप्तान), माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिशेल, विल ओ’रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, नाथन स्मिथ, केन विलियमसन, विल यंग, ​​जैकब डफी। मैच का समय : दोपहर 2.30 से ।

Back to top button
error: Content is protected !!