Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, पैंगोलिन की तस्करी करते 4 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh Forest Department: छत्तीसगढ़ में वन्य जीवों के संरक्षण-संवर्धन के लिए वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से विशेष पहल की जा रही है। वनमंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बाल प्रमुख श्रीनिवास राव ने वन अधिकारियों को आदेशित किया है कि संरक्षित वन्य प्राणी के तस्करी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए। इस बीच जगदलपुर मुख्य वन संरक्षक आर सी दुग्गा के मार्गदर्शन में बस्तर के वन मंडल अधिकारी उत्तम कुमार गुप्ता के निर्देशन में बड़ी कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें:- बुजुर्गों को सम्मानपूर्वक जीवन के लिए वातावरण देना हर नागरिक का कर्तव्य: मंत्री राजवाड़े

दरअसल, मुखबिर से सूचना मिलने के बाद बस्तर उप वनमंडलाधिकारी, परिक्षेत्र अधिकारी करपावण्ड सौरभ रजक और दूसरे वन अधिकारियों की एक टीम गठित की गई, जिन्होंने करपावण्ड कोलावल मार्ग पर घेराबंदी की। इस दौरान 2 बाइक सवारों के पास से एक जूट की थैले में एक जीवित वन्य जीव पैंगोलिन, जिसे छत्तीसगढ़ी में साल खपरी कहा जाता है के साथ चार आरोपियों को पकड़ा गया। यह चारों वन्य जीव को बेचने के फिराख में ओडिशा से छत्तीसगढ़ आकर ग्राहक तलाश कर रहे थे। वन विभाग के अधिकारियों ने वन्य प्राणी को सुरक्षित अपने कब्जे में ले लिया। साथ ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए उनके दोनों बाइकों को जब्त कर लिया। आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। (Chhattisgarh Forest Department)

पैंगोलिन का खरीद फरोक्त करना दंडनीय अपराध

इस कार्रवाई में देवलाल दुग्गा, जगदलपुर उप वनमंडलाधिकारी, योगेश कुमार रात्रे, चित्रकोट उप वनमंडलाधिकारी, सुर्यप्रकश ध्रुव, माचकोट वन परिक्षेत्र अधिकारी, प्रकाश ठाकुर, चित्रकोट वन परिक्षेत्र अधिकारी, देवेंद्र वर्मा, जगदलपुर वन परिक्षेत्र अधिकारी, जयराज पात्र, वनरक्षक, श्रीधर स्नेही, सी.एफ.ओ. जगदलपुर, वन परिक्षेत्र करपावण्ड के बनसिंह कर्मा उप वनक्षेत्रपाल, सुखपाल यादव वनपाल, कलमू देवा वनरक्षक, तुलेष बघेल वनरक्षक, मंगल कश्यप वनरक्षक, रघुनाथ नाग वनरक्षक और सोनाधर मौर्य वनपाल कमलोचन बघेल वनपाल का योगदान सराहनीय रहा। वन्यप्राणियों के बचाव और सुरक्षा के लिए जगदलपुर वन वृत्त स्तरीय रेपिड रेस्क्यू टीम (RRT) का गठन किया गया है, जो वन्यप्राणियों के बचाव के लिए लगातार सूचना तंत्र स्थापित कर वन्यप्राणियों के तस्कर पर लगाम लगाने का प्रयास कर रहे हैं। बता दें कि पैंगोलिन को मारना और खरीद फरोक्त करना दंडनीय अपराध है। (Chhattisgarh Forest Department)

Back to top button
error: Content is protected !!