Google Analytics —— Meta Pixel

CM भूपेश बघेल ने की बड़ी घोषणा, कहा- दोबारा सरकार बनने पर कोरिया और रायगढ़ को बनाएंगे संभाग

CM Bhupesh Announcement: छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को 70 विधानसभा सीटों पर दूसरे चरण का मतदान होना है। ऐसे में राजनीतिक पार्टियों के नेता बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बैकुंठपुर के मौहरी मैदान में जनसभा को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की दोबारा सरकार आने पर रायगढ़ और कोरिया को संभाग बनाए जाएंगे। फिलहाल प्रदेश में 5 संभाग हैं। CM भूपेश ने कहा कि हमारी सरकार बनेगी तो एक नहीं दो संभाग बनेंगे। शर्त ये है कि कोरिया संभाग में सभी प्रत्याशियों को जिताना होगा। बैकुंठपुर से कांग्रेस की प्रत्याशी अंबिका सिंहदेव ने मुख्यमंत्री से बैकुंठपुर को संभाग बनाने की मांग रखी थी। इसके बाद भूपेश बघेल ने दो नए संभाग का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने महासमुंद में की सभा, कहा- फोन पर 508 लिखते ही आपका मोबाइल बोलता है – महादेव सट्टेबाजी घोटाला

बता दें कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने भरोसे का घोषणा पत्र 5 नवंबर को लॉन्च किया था। इसमें 20 वादे किए गए हैं। इसके अलावा दीपावली के दिन महिलाओं को सालाना 15 हजार देने का ऐलान किया गया है। वहीं महादेव एप पर CM भूपेश बघेल ने कहा कि मतदान तक आप जमकर मनोरंजन कीजिए। क्योंकि असीम दास जो लड़का पकड़ा गया, वह भाजपा का है। जो गाड़ी पकड़ी गई, वो अमर अग्रवाल के भाई की है। ED जो विज्ञप्ति जारी करती है कि शुभम सोनी मैनेजर है। दूसरे दिन भाजपा अपलोड करती है वो कहती है कि मालिक मैं हूं। ऐसा भी मालिक होता है, जो नौकर पर 250 करोड़ खर्च करता है। (CM Bhupesh Announcement)

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार की जांच कराने की बात कही थी, जिसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि CM सर और CM मैडम कौन है बताएं। पनामा में कब कार्रवाई होगी, चिटफंड कंपनी घोटाला, नान घोटाले में कब कार्रवाई करेंगे। राणे, हिमंता बिस्वा सरमा, अजित पवार पर कब कार्रवाई करेंगे बताएं? CM भूपेश बघेल ने कहा कि पहले चरण के चुनाव में भाजपा बुरी तरह हार रही है। रमन सिंह भी बुरी तरह हार रहे हैं। भाजपा में सिर्फ मोदी जी अपने नाम की गारंटी दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोदी ने चुनाव से पहले कहा था कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनी तो 15-15 लाख रुपए देंगे। आज तक 15 लाख खाते में नहीं आया। (CM Bhupesh Announcement)

Back to top button
error: Content is protected !!