Google Analytics —— Meta Pixel

जब मुख्यमंत्री ने किया किसान को सैल्यूट, गोबर बेचकर 90 हजार की कमाई

CM Bhupesh Salute: भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की प्रदेश के किसानों के प्रति मान और सम्मान जताने के तरीके ने लोगों का एक बार फिर दिल जीत लिया। किसान के गांव के प्रति विकास के नजरिए को देखकर मुख्यमंत्री ने किसान को ससम्मान सेल्यूट किया। साथ ही गांव के विकास की चिंता करने के लिए उनका आभार भी जताया। दरअसल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान कोनारगढ़ में अर्जुनी के किसान राम कुमार बंजारे ने मुख्यमंत्री बघेल को बताया कि गांव में गौठान स्वीकृत नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें:- CM ने केरा में किया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण

गांव में गौठान के बन जाने से गांव के लोगों का विकास होगा, साथ ही महिलाओं को भी रोजगार के नए साधन मिलेंगे। मुख्यमंत्री बघेल ने किसान राम कुमार की गांव के लोगों के विकास की चिंता करने वाली बातों को सुनकर उनकी प्रशंसा की। साथ ही ससम्मान उनको सैल्यूट भी किया। किसान के प्रति आदर और सम्मान देखकर भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शामिल लोगों ने तालियों के साथ मुख्यमंत्री  बघेल का आभार जताया। कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री  बघेल ने अर्जुनी में गौठान स्वीकृत करने और शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभान्वित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। (CM Bhupesh Salute)

गोबर बेचकर 90 हजार की कमाई

भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान ग्राम केसला से पहुँचे गौपालक दिलेराम कश्यप ने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं गौधन न्याय योजना के तहत अब तक 90 हजार रूपए गोबर बेचकर अतिरिक्त आमदनी अर्जित किया हूं। जिस मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए पूछा इस पैसे का क्या उपयोग किए। उस पर दिलेराम कश्यप ने बताया कि मैंने एक साइकिल खरीदा हूं साथ ही बच्चों की पढ़ाई और दैनिक रोजमर्रा के लिए उक्त राशि का उपयोग करता हूं। (CM Bhupesh Salute)

इसी तरह ग्राम मुलमुला से पहुंचे ललिता सिदार ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मैं बचपन मे बहुत गेड़ी चलाती थी आज 40 साल बाद इस तरह खेल में भाग लेकर गेड़ी प्रतियोगिता में जीती हूं। मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी साथ ही उनसे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के माध्यम से हो रहें राशन वितरण संबंधित जानकारी हासिल की है। (CM Bhupesh Salute)

Back to top button
error: Content is protected !!