CM साय के रायगढ़ दौरे का दूसरा दिन, बाबा प्रियदर्शी राम का किया दर्शन
CM in Banora Ashram: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ दौरे के दूसरे दिन सुबह की पहली किरण के साथ बनोरा आश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने आश्रम में पहुंचकर सबसे पहले अघोरेश्वर बाबा राम की प्रतिमा के दर्शन किए। इसके बाद आश्रम में बाबा प्रियदर्शी राम से आशीर्वाद लेकर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साधु-संतों का आशीर्वाद होना मानव जीवन के लिए बहुत जरूरी है। साधु-संतों के आशीर्वाद से आध्यात्मिक शक्ति मिलती है, जिससे पूरी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।
यह भी पढ़ें:- कांग्रेस का 139वां स्थापना दिवस आज, नागपुर में जुटेंगे देशभर के दिग्गज
आध्यत्मिक मूल्यों और संस्कारों की पाठशाला : अघोर गुरु पीठ बनोरा
छत्तीसगढ़ में अघोर पंथ का बीजारोपण करने वाले वाले पूज्य अघोरेश्वर के शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम के कर कमलों से तीन दशक पहले रायगढ़ के पूर्वांचल स्थित बनोरा गांव में इस ट्रस्ट की नींव रखी गई तब से लेकर आज तक यह ट्रस्ट राष्ट्र निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। मनुष्य को आत्मिक रूप से शक्तिशाली बनाने के लिए अघोर गुरु पीठ ट्रस्ट बनोरा की स्थापना तीन दशक पहले की गई है। अघोरश्वर महाप्रभु ने समाज के विकास की अवधारणाओं का सूत्रपात किया, लेकिन इस दिशा में बहुत से अधूरे कार्यों को पूरा करने अघोरेश्वर के प्रियतम शिष्य बाबा प्रियदर्शी राम ने बनोरा से जुड़ी अन्य शाखाओं का शिवरीनारायण, डभरा, चिरमिरी, अंबिकापुर समेत अन्य प्रांतों में भी विस्तार किया। (CM in Banora Ashram)
मुख्यमंत्री ने सत्यनारायण बाबा से लिया आशीर्वाद
बनोरा से जुड़ी सभी शाखाओं में मानव सेवी गतिविधियां निरंतर संचालित हो रही हैं। बनोरा ट्रस्ट से जुड़ी सभी शाखाएं आस पास क्षेत्र के मौजूद जरूरतमंद और बेसहारा लोगों को जीवन की मूलभूत आवश्यकता शिक्षा, चिकित्सा या आध्यात्मिक मूल्यों की शिक्षा देकर समाज कल्याण के लिए क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रायगढ़ दौरे के दौरान देर रात श्री श्री 108 सत्यनारायण बाबा से आशीर्वाद लेने बाबाधाम कोसमनारा पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। बता दें कि सत्यनारायण बाबा सुबह से देर शाम तक ध्यान में रहते हैं और श्रद्धालुओं से इसके बाद मिलते हैं। मुख्यमंत्री ने बाबा का आशीर्वाद लिया। बाबा ने उन्हें शुभ संकल्प के साथ छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कार्य करने का आशीर्वाद दिया l (CM in Banora Ashram)