किसानों के लिए CM विष्णुदेव साय ने की बड़ी घोषणा, 12 मार्च को जारी की जाएगी धान की अंतर राशि

CM Sai on Farmers: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के दौरे के दौरान किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों को धान की अंतर राशि 12 मार्च को मिलेगी। किसानों को करीब 13 हजार करोड़ रुपए की राशि जारी की जाएगी। इसके साथ ही CM साय ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट शुरू करने की घोषणा भी की है। उन्होंने गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रुपए, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख रुपए और शिव मंदिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रुपए की घोषणा की है। 

यह भी पढ़ें:- महतारी वंदन योजना के 11 हजार 771 फॉर्म रिजेक्ट, 8 मार्च को आएगी पहली किस्त

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में गठित छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सिर्फ 3 महीने की अल्पावधि में राज्य के किसानों के हित में लिए गए फैसले से राज्यभर के किसान बेहद खुश है। उनके चेहरे खिल गए हैं और मन में एक नई उम्मीद जागी है। प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी और दो साल के बकाया धान बोनस की राशि 3716 करोड़ रूपए का भुगतान होने से खुश किसानों के संगठन और समूहों द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उनके मंत्रियों का जगह-जगह स्वागत-अभिनंदन किया जा रहा है। (CM Sai on Farmers)

छत्तीसगढ़ की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर भरोसा जताया है। इस भरोसे को राज्य सरकार ने सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। राज्य में समर्थन मूल्य पर रिकॉर्डतोड़ धान की खरीदी के बावजूद भी धान बेचने से शेष रह गए किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी की निर्धारित अवधि में 4 दिन की बढ़ोतरी भी की गई। (CM Sai on Farmers)

किसानों का मानना है कि राज्य सरकार के अब तक के फैसलों से यह स्पष्ट हो गया है कि नई सरकार किसानों की हितैषी है। राज्य के किसान भाइयों को 2183 रूपए प्रति क्विंटल के मान से समर्थन मूल्य का भुगतान 48 घंटे के भीतर उनके बैंक खातों में किया गया है। किसानों को उनकी उपज का वाजिब मूल्य दिलाने के लिए राज्य सरकार ने कृषक उन्नति योजना बनाई है। इस योजना के क्रियान्वयन के लिए साल 2024-25 के बजट में 10 हजार करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है। (CM Sai on Farmers)

भारत कृषि प्रधान देश है। देश की जीडीपी में कृषि का बड़ा योगदान है। छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था का मूल आधार भी कृषि ही है और यह राज्य धान का कटोरा कहलाता है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कहते हैं कि एक दौर ऐसा था जब किसानों के पास उन्नत और बेहतर खेती के लिए पूंजी नहीं होती थी। किसानों को साहूकारों से ऊंची ब्याज दर पर रकम लेकर खेती-किसानी करने पड़ती थी। किसान हमेशा कर्ज में फंसे रहते थे। इस स्थिति को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने किसानों के हित में सबसे बड़ा कदम उठाया और किसान क्रेडिट कार्ड की योजना लागू की। इससे किसानों को कम दर पर सोसायटियों और बैंकों से कर्ज मिलने लगा। (CM Sai on Farmers)

Related Articles

Back to top button