मुख्यमंत्री साय ने की बड़ी घोषणा, इस दिन जारी होगी किसानों को धान की अंतर राशि, पढ़ें पूरी खबर

CG Paddy Purchase: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा लोस चुनाव के पहले राज्य सरकार ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया है। देखा जाय तो साय सरकार किसानों से किए गए चुनावी वादे को एक-एक करके पूरा करते दिख रही है।

इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने फरसाबहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय के शुभारंभ कार्यक्रम में बड़ी घोषणा करते हुए कहा की 12 मार्च को 24 लाख से अधिक किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान की जाएगी। (CG Paddy Purchase)

यह भी पढ़े :- PM Modi West Bengal Visit : बंगाल में पीएम मोदी ने बताया TMC का मतलब – तू, मैं और करप्शन ही करप्शन

साथ ही सीएम साय ने पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने की घोषणा और गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण हेतु 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप हेतु 10 लाख, शिवमन्दिर से कासाटोली हेतु 12 लाख रूपये की भी घोषणा की गई है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय भी उपस्थित रहीं।  यहां मुख्यमंत्री ने भगवान श्री कृष्ण की पूजा कर तीन दिवसीय अखंड “हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे,हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे” कीर्तन एवं अधिवास समारोह का शुभारंभ किया और परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया। (CG Paddy Purchase)

Related Articles

Back to top button