बलौदाबाजार कलेक्टर ने किया गौठानों का निरीक्षण, जनपद CEO को नोटिस जारी

Collector Bansal Action: बलौदाबाजार कलेक्टर रजत बंसल ने जिले के विभिन्न गौठानों का आकस्मिक निरीक्षण कर निर्माणाधीन विकास कार्यों समेत आजीविका गतिविधियों का जायजा लिया। इस दौरान वह सिमगा विकासखंड के अंतर्गत चंडी,सुहेला,पौसरी एवं भैसा के गौठान पहुंचकर गौधन न्याय योजना, गोबर खरीदी,जानवरों का टीकाकरण, वर्मी कंपोस्ट टांका,पैरादान,पेयजल समेत महिला स्व सहायता समूहों की गतिविधियों के संबंध में जानकारी ली। कलेक्टर बंसल आजीविका गतिविधियों की अपेक्षाकृत कम प्रगति और निर्माण कार्यो की धीमी प्रगति पर कड़ी नाराजगी जताते हुए जनपद CEO अमित दुबे को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए कार्य मे सुधार लाने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:- वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नए राज्यपाल ने राजभवन में किया प्रवेश

उन्होंने गौठानो में सतत रूप से गोबर खरीदने और वर्मी कम्पोस्ट में गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनरूप रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। जनपद CEO अमित दुबे ने जानकारी देते हुए कलेक्टर बंसल को बताया कि गौठान में 15 दिनों में प्रेवर ब्लाक यूनिट प्रारंभ कर दी जाएगी। साथ ही गोबर पेंट यूनिट का कार्य भी मार्च अंत तक प्रारंभ कर दी जाएगी. दोनों यूनिट का कार्य अब अंतिम चरण है। उन्होंने आगे बताया कि दोनों यूनिट का संचालन महिला स्व सहायता समूह के द्वारा किया जाएगा। जिससे स्थानीय स्तर में रोजगार पैदा होगा। (Collector Bansal Action)

श्रीसीमेंट कर रही है बड़े पैमाने में गोबर खरीदी की तैयारी

कोयले की जगह ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खपराडीह में स्थित श्रीसीमेंट प्लांट में प्रतिदिन 100 मैट्रिक टन गोबर की खरीदी की तैयारी की जा रही है। गोबर की खरीदी शासन के निर्देशानुसार 2 रूपए प्रति किलो ग्राम की दर से आसपास के ग्रामीणों और गौ पालकों से की जाएगी। तैयारी के संबंध में जायजा लेने कलेक्टर रजत बंसल और पुलिस अधीक्षक दीपक झा श्रीसीमेंट प्लांट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने श्रीसीमेंट प्लांट के कार्यविधि और गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी लिया। निरीक्षण के दौरान प्रभारी जिला पंचायत CEO हरिशंकर चौहान, एसडीएम आशीष कर्मा,ईई आरईएस ए के देवांगन जनपद सीईओ अमित दुबे समेत अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे। (Collector Bansal Action)

Related Articles

Back to top button