Chhattisgarh : समाज के हृदय में भुनेश्वर हमेशा जीवित रहेंगे, श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए BJP प्रदेश अध्यक्ष
Arun Sao On Bhubaneswar: छत्तीसगढ़ प्रदेश BJP अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने बेमेतरा जिले के बिरनपुर में हिंसा में जान गंवाने वाले भुनेश्वर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही कहा कि भुनेश्वर भौतिक रूप से हमसे बिछड़ गए हैं, लेकिन समाज के हृदय में वे हमेशा रहेंगे। संस्कृति की रक्षा में उनका प्राणोत्सर्ग समाज और छत्तीसगढ़ की स्मृतियों में चिर स्थायी रहेगा। अरुण साव ने साहू समाज तहसील साहू संघ गुरुर जिला बालोद द्वारा आयोजित भुनेश्वर साहू की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित की।
यह भी पढ़ें:- Chhattisgarh : कलेक्टर-SP ने की मास्क पहनने की अपील, एक हॉस्पिटल को नोटिस जारी
प्रदेश BJP अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज के सपूत भुनेश्वर साहू के सभी हत्यारों को जब तक सख्त सजा नहीं मिल जाती, जब तक भुनेश्वर के परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक भाजपा चैन से नहीं बैठेगी। बलिदान देने वाले भुनेश्वर के परिवार के साथ है और सरकार की दमनकारी चेष्टाओं के बावजूद उनके परिवार को न्याय दिलाने संघर्ष करती रहेगी। (Arun Sao On Bhubaneswar)
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @ArunSao3 जी तहसील साहू संघ गुरुर द्वारा जिला बालोद में आयोजित स्व. भुनेश्वर साहू की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित हुए व श्रद्धासुमन अर्पित किए। pic.twitter.com/HguQhqMnr6
— BJP Chhattisgarh (@BJP4CGState) April 15, 2023
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने कहा कि मेरी भुनेश्वर के परिवार से फोन पर बात हुई। मैंने उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनके साथ न्याय होगा, इंसाफ होगा। न्याय दिलाने के लिए भाजपा आपके साथ है और आपको न्याय दिलाकर रहेगी। भुनेश्वर के माता-पिता चाहते हैं कि हत्यारों को फांसी की सजा होनी चाहिए। भाजपा भी यही चाहती है कि भुनेश्वर के हत्यारों को फांसी हो। भाजपा हर कदम पर भुनेश्वर के परिवार के साथ है और भाजपा उन्हें न्याय मिलने तक संघर्ष करती रहेगी। (Arun Sao On Bhubaneswar)
साहू समाज के बलिदानी बेटा भुनेश्वर साहू के बलिदान व्यर्थ नहीं जाहि!
भुनेश्वर के मां-बाबूजी सहित पूरा साहू समाज ला आश्वस्त करत हांवव आपके साथ न्याय होही।
मैं और मोर पार्टी भुनेश्वर साहू ला न्याय मिले तक शांत नहीं बइठबो,आखिर तक लड़बो।भुनेश्वर के हत्यारों को, फांसी दो सारों को! https://t.co/8WY2zVnTNd pic.twitter.com/MLOWSdRBKW
— Arun Sao (@ArunSao3) April 15, 2023
ये है पूरा मामला
दरअसल, बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में 8 अप्रैल को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी, जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। इसके बाद विश्व हिंदू परिषद ने छत्तीसगढ़ बंद का ऐलान किया था, जिसका BJP ने समर्थन किया था।