Chhattisgarh : कलेक्टर-SP ने की मास्क पहनने की अपील, एक हॉस्पिटल को नोटिस जारी
Balodabazar Collector Covid Meeting: बलौदाबाजार में कोविड संक्रमित एक मरीज की हुई मौत को प्रशासन ने बड़ी गंभीरता से लिया है, जिसके तहत बलौदाबाजार नगर स्थित एक निजी हॉस्पिटल द्वारा मृतक मरीज फिरत राम की एंटीजन रिपोर्ट में पॉजिटिव आने के बावजूद संक्रमित मरीज के बारे में प्रशासन को कोई जानकारी नहीं दिया गया। जो कि गंभीर लापरवाही की श्रेणी में आता है। कलेक्टर ने पूरे मामले में नाराजगी जताते हुए हॉस्पिटल के संचालक और प्रबंध समिति को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा है।
यह भी पढ़ें:- मुख्यमंत्री वृक्ष संपदा योजना, 534 किसानों की जमीन पर लगेंगे 2 लाख 83 हजार पौधे
इसके साथ ही सभी निजी हॉस्पिटलों को संक्रमित मरीजों के बारे अनिवार्य रूप से जानकारी प्रशासन को देनी होगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी निजी हॉस्पिटल्स को विस्तृत निर्देश दिए है। कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में संयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में जिला कोविड़ टास्क फोर्स और मॉनिटरिंग समिति की आकस्मिक बैठक का आयोजन किया गया। सिविल हॉस्पिटल भाटापारा, सामुदायिक हॉस्पिटल समेत निजी हॉस्पिटल में 5-5 आइसोलेशन बेड आरक्षित करनें और सैंपल जांच में और तेजी लाने के निर्देश कलेक्टर बंसल ने सभी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। (Balodabazar Collector Covid Meeting)
सभी सामुदायिक हॉस्पिटल के लिए 100-100 सैम्पल प्रतिदिन लक्ष्य निर्धारित की गई है। कलेक्टर बंसल ने कहा कि पिछले दो हफ्ते में कोविड संक्रमण की गति बढ़ी है। कोरोना प्रोटोकाॅल का कठोरता से पालन, मास्क का सतत उपयोग और सैंपल जांच कराए जाने पर ही इसे काबू में किया जा सकता है। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक झा, एसडीएम बलौदाबाजार रोमा श्रीवास्तव, भाटापारा नरेंद्र बंजारा, CMHO एम पी महिस्वर, सिविल सर्जन डॉ राजेश अवस्थी समेत समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। (Balodabazar Collector Covid Meeting)
बैठक में CMHO डाॅ एम पी महिस्वर ने जानकारी देते हुए बताया कि अभी तक जिले में कुल 46 हजार 117 पॉजिटिव मरीज मिले हैं, जिनमें 1061लोगों की मौत हुई है, जिसमें साल 2020 में कुल 5790 मरीज मिले हैं। उसमें 138 की मौत, 2021 में 37 हजार 215 मरीज मिले, जिसमें 725 मरीज की मौत और 2022 में 3066 मरीज मिले हैं, जिसमें 197 की मौत हुई। वहीं इस साल कुल 46 मरीज मिल चुके हैं, जिसमें 1 की मौत कोरोना से हुई है। उन्होंने आगे कहा कि अभी भी कोरोना का खतरा टला नहीं है। बल्कि बीते कुछ हफ्ते से लोगों द्वारा बरती जा रही लापरवाही से संक्रमण का दर बढ़ा है। (Balodabazar Collector Covid Meeting)
उन्होंने जोर देकर कहा कि अभी भी मास्क पहनना, हाथ को बार-बार धोना और सामाजिक दूरी बनाए रखना ही बचने के रामबाण उपाय है। जिन लोगों ने कोविड का टीका नहीं लगवाया है। उनको विशेष सतर्क रहने की जरूरत है। होम आइसोलेशन के लिए जिला स्तर में नोडल अधिकारी आरएमओ डॉ अविनाश केशरवानी 98264-00024 को और विकासखंड स्तर में बलौदाबाजार के लिए डॉ नवदीप बांधे 7692963853, भाटापारा डॉ राजकुमार साव 75094- 87405, बिलाईगढ़ से डॉ प्रकाश कुर्रे 96911-68111, कसडोल को डॉ रवि अजगले 83193-40508, पलारी डॉ उमरताज कुरैशी 87664-18832 और सिमगा डॉ प्रशांत वर्मा 79996- 41585 को बनाया गया है, जो होम आइसोलेशन पर नियंत्रण रखेंगे। (Balodabazar Collector Covid Meeting)
मीडिया रिपोर्ट और जानकारी देने अधिकारी की नियुक्ति
कोविड संबंधित स्वास्थ्य विभाग से किसी भी तरह की अधिकृत जानकारी उपलब्ध कराने नोडल अधिकारी डॉ अविनाश केशरवानी की नियुक्ति की गई है। आम नागरिक समेत मीडिया कर्मी सीधा डॉ अविनाश केशरवानी से मोबाइल नंबर 98264-00024 मे संपर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। (Balodabazar Collector Covid Meeting)
कलेक्टर-SP ने की मास्क पहनने की अपील
कलेक्टर रजत बंसल और एसपी दीपक झा ने सभी जिला वासियों से अपील जारी करते हुए कहा है कि कोविड का खतरा अभी भी बना हुआ है। आप सभी अनिवार्य रूप से मास्क और सेनेटाइजर का उपयोग करते रहे हैं। हो सके तो घर के बच्चे, गर्भवती महिलाओं और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। यथासंभव भीड़ वाली जगहों में जाने से बचना चाहिए। (Balodabazar Collector Covid Meeting)



