Google Analytics —— Meta Pixel

Congress 137th Foundation Day: स्थापना दिवस पर कांग्रेस का झंडा फहरा रही थीं सोनिया गांधी, पोल से नीचे गिरा

देश की सबसे पुरानी पार्टी यानी कांग्रेस आज अपना 137वां स्थापना दिवस मना रही है. इस मौके पर दिल्ली समेत विभिन्न प्रदेशों में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. राजधानी दिल्ली में स्थित कांग्रेस के मुख्यालय पर भी कार्यक्रम हुआ. लेकिन यहां झंडा फहराने का कार्यक्रम ठीक से नहीं हो पाया.

इसे भी पढ़े:छत्तीसगढ़ : ‘न्याय व स्वावलंबन का छत्तीसगढ़ मॉडल’ थीम पर केन्द्रित है छत्तीसगढ़ शासन का वर्ष 2022 का कैलेंडर

दरअसल, सोनिया गांधी ने जब पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश की तो वह पोल से छूटकर सीधा नीचे आ गया. ऐसा माना जा रहा है कि झंडा ठीक से बंधा नहीं था, जिसकी वजह से ऐसा हुआ. बाद में सोनिया गांधी ने हाथ से ही झंडा फहरा दिया.

https://twitter.com/ANI/status/1475684180650442754?t=U935ohAMv0Kf-OfvCc54Tw&s=19

Back to top button
error: Content is protected !!