पखवाड़ेभर में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है कांग्रेस, BJP से ज्यादा सीट जीतने का किया दावा 

Congress Loksabha Candidate: छत्तीसगढ़ में BJP के साथ ही कांग्रेस ने भी लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। कांग्रेस आचार सहिंता से पहले यानी अगले पखवाड़ेभर में प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर सकती है। पिछली बार की गलतियों से सबक लेते हुए पार्टी इस बार नई रणनीति के साथ जनता के बीच जा रही है। दावा है कि इस बार कांग्रेस बीजेपी से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल करेगी। बस्तर और कोरबा समेत कम वोटों के अंतर से हारने वाली सीटों पर पार्टी ने अपना फोकस बढ़ा दिया है। कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि बस्तर, राजनांदगांव, कोरबा और जांजगीर-चांपा लोकसभा सीटों पर हमारी पैनी नजर है। छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस के पास सिर्फ 2 सीट बस्तर और कोरबा है। इसके अलावा जाजंगीर-चांपा, राजनांदगांव और कांकेर में कांग्रेस की स्थिति ठीक थी। यही वजह है कि अब इन्हीं सीटों पर पार्टी अपना फोकस बढ़ा रही है, ताकि ज्यादा से ज्यादा सीटें छत्तीसगढ़ में जीत सकें।

उन्होंने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि इस बार हम बीजेपी से ज्यादा सीटें छत्तीसगढ़ में लेकर आएंगे। पिछली बार हम कांकेर में बहुत काम मत से हारे थे। राजनांदगांव में भी हमारी स्थिति अच्छी थी। कांग्रेस का कहना है कि प्रत्याशियों को लेकर प्रदेशस्तर पर अब कोई बैठक नहीं होगी, क्योंकि स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में दावेदारों के नाम जा चुके हैं। तीन बार प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हो चुकी है। अब जल्द ही केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होगी, जिसके बाद प्रत्याशियों के नाम की घोषणा हो जाएगी। कांग्रेस में इस बार लोकसभा चुनाव के लिए पूर्व मंत्री भी हाथ आजमाना चाहते हैं। (Congress Loksabha Candidate)

वहीं कांग्रेस महिला आरक्षण समेत तमाम मुद्दों को देखते हुए 3 से 4 सीटों पर महिला प्रत्याशियों को उतार सकती है। पार्टी नए चेहरों पर भी दांव लगा सकती है। कांग्रेस संचार प्रमुख ने कहा कि बस्तर और कोरबा हम पहले ही जीत चुके हैं। पिछली बार की गलतियों से हमने सबक लिया है। अब लगातार हमारे कार्यकर्ता जनता के बीच जा रहे हैं। मोदी सरकार की वादाखिलाफी को हम एक बड़ा मुद्दा बनाएंगे। पार्टी की कोशिश है कि आचार संहिता लगने से पहले प्रत्याशियों के नाम जारी कर दिए जाएं, ताकि ज्यादा से ज्यादा वक्त प्रत्याशियों को चुनाव प्रचार के लिए मिल सके। प्रत्याशी अपने क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा दौरा कर लोगों से संपर्क कर सकें। इसलिए भी उनके नाम की घोषणा जल्दी ही की जाएगी। (Congress Loksabha Candidate)

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि करीब 20 दिन पहले दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में प्रदेश के नेता भी शामिल हुए थे, जहां छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों को लेकर चर्चा हुई। वहीं कांग्रेस के संभावित प्रत्याशियों के नाम भी सामने आए हैं। कांकेर से वीरेश ठाकुर और कोरबा से ज्योत्सना महंत का नाम तय माना जा रहा है। बता दें कि वीरेश ठाकुर पिछला चुनाव सिर्फ 5 हजार वोट से हारे थे। जबकि ज्योत्सना महंत मौजूदा सांसद हैं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज को लेकर असमंजस की स्थिति है। दरअसल, वे मौजूदा सांसद हैं, लेकिन विधानसभा का चुनाव हार चुके हैं। 

पार्टी का एक धड़ा कवासी लखमा को लड़ाने के हक में हैं, लेकिन उनकी सेहत अब आड़े आएगी। रायपुर से कांग्रेस नए चेहरे पर दांव लगा सकती है। डॉ राकेश गुप्ता का नाम चर्चाओं में है। विकास उपाध्याय के नाम की भी चर्चा थी, लेकिन विधानसभा चुनाव हारने के बाद उनकी दावेदारी को परखा जाएगा। पार्टी जांजगीर से पूर्व मंत्री शिव डहरिया को लड़ा सकती है। नहीं तो पार्टी की सतनामी महिला उम्मीदवार को मैदान में उतार सकती है। जांजगीर जिले की सभी विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीती है। सरगुजा से पूर्व मंत्री प्रेम साय सिंह और शशि सिंह की दावेदारी मजबूत है। यहां कांग्रेस गोंडवाना से जुड़ी सुमित्रा पोर्ते को भी लड़ाने पर भी विचार कर रही है। (Congress Loksabha Candidate)

दुर्ग से राजेंद्र साहू या ताम्रध्वज साहू को टिकट मिल सकता है। राजनांदगांव से भूपेश बघेल का नाम था, लेकिन उनके इनकार करने के बाद छन्नी साहू, कुलबीर छाबड़ा या हेमा देशमुख मजबूत दावेदार है। बिलासपुर से पार्टी TS सिंहदेव को उतरना चाहती थी, लेकिन वे लड़ने के इच्छुक नहीं है। ऐसे में उनकी जगह किसी नए को मौका मिल सकता है। पार्टी यहां ये भी दिखेगी की भाजपा किसे टिकट देती है। बता दें कि कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। 5 साल सरकार में रहने के बाद भी कांग्रेस सिर्फ 35 सीटों पर सिमट गई। ये छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सबसे खराब रिकॉर्ड है। (Congress Loksabha Candidate)

Related Articles

Back to top button