शराब घोटाला मामले में ताबड़तोड़ एक्शन, डिप्टी CM साव ने कहा- सबूतों के आधार पर हो रही कार्रवाई

ACB and EOW Action: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाला मामले में नामजद FIR दर्ज होने के बाद ACB और EOW ने छापेमारी शुरू कर दी है। ACB और EOW की संयुक्त टीम ने तड़के सुबह 12 से ज्यादा ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई की। यह कार्रवाई रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग समेत कई जिलों में की गई। संयुक्त टीम ने बिलासपुर के सरगांव स्थित भाटिया डिस्टलरी, कोटा स्थित वेलकम डिस्टलरी, दुर्ग के कुम्हारी स्थित केडिया डिस्टलरी, रायपुर स्थित अनवर ढेबर, विवेक ढांड समेत अनिल टुटेजा के ठिकानों पर छापा मारा।
बता दें कि ED ने 15 जनवरी को शराब घोटाला मामले में 70 से ज्यादा लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज कराया था। शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने दावा किया है कि 2 हजार 161 करोड़ रुपए का भ्रष्टाचार हुआ है। शराब की बिक्री में प्रदेश को मिलने वाले राजस्व की लूट का हिस्सा राज्य में सरकार चला रहे नेताओं के पास भी जाता था। वहीं ED के FIR में पूर्व मुख्य सचिव विवेक ढांड पर टुटेजा, त्रिपाठी और ढेबर के शराब सिंडीकेट को संरक्षण देने का आरोप है। इसके लिए ढांड को सिंडीकेट की तरफ से राशि भी दी जाती थी। (ACB and EOW Action)
वहीं तत्कालीन आबकारी मंत्री कवासी लखमा को हर महीने 50 लाख रुपए दिए जाने का भी दावा किया गया है। जबकि विभागीय सचिव रहे IAS निरंजन दास को भी सिंडीकेट की ओर से 50 लाख रुपए महीने दिया जा रहा था। ED ने अनिल टूटेजा, यश टूटेजा, विवेक ढांड, अनवर ढेबर, पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लकमा, अरुणपति त्रिपाठी, IAS निरजंन दास, आबकारी आयुक्त, जनार्दन कौरव, अनिमेश नेताम, विजय सेन शर्मा, अरविंद कुमार पटले, प्रमोद कुमार नेताम, रामकृष्ण मिश्रा, विकास कुमार गोस्वामी, इकबाल खान, नितिन खंडुजा, नवीन प्रताप सिंह तोमर और मंजुश्री कसेर के खिलाफ FIR दर्ज कराया है। (ACB and EOW Action)
इसी तरह सौरभ बख्शी, दिनकर वासनिक, आशीष श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह, मोहित कुमार जायसवाल, नीतू नोतानी, रविश तिवारी, गरीबपाल दर्दी, नोहर सिंह ठाकुर, सोनल नेताम, अरविंद सिंह, अनुराग द्विवेदी, अमित सिंह, नवनीत गुप्ता, पिंकी सिंह, विकास अग्रवाल उर्फ सुब्बू, त्रिलोक सिंह ढिल्लन, नितेश पुरोहित, यश पुरोहित, अभिषेक सिंह, मनीष मिश्रा, संजय कुमार मिश्रा, अतुल कुमार सिंह, मुकेश मनचंदा, विजय भाटिया, आशीष सौरभ, सिद्धार्थ सिंघानिया, बच्चा राज लोहिया, अमित मित्तल, उदयराव, लक्ष्मीनारायण बंसल उर्फ पप्पू बंसल, विधू गुप्ता, दीपक दुआरी, दीपेन चावडा, उमेर ढेबर, जुनैद ढेबर, अख्तर ढेबर, अशोक सिंह और सुमीत मलो पर FIR दर्ज किया गया है। (ACB and EOW Action)
वहीं ED ने रवि बजाज समेत कांग्रेस के कई पदाधिकारी, आबकारी अधिकारी और विकास अग्रवाल के साथियों के खिलाफ षडयंत्र रचकर धोखाधड़ी करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कराया है। वहीं प्रदेश में ACB और EOW की कार्रवाई को लेकर सियासत गरमा गई है। शराब घोटाले पर कार्रवाई को लेकर CM विष्णुदेव साय ने कहा कि एसीबी का जो काम है वो वह कर रहे हैं। जबकि डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जा रही है, जिनके खिलाफ भी साक्ष्य मिलेगा उन पर कार्रवाई होगी। बता दें कि कांग्रेस ने ACB और EOW की कार्रवाई को लेकर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाया था। (ACB and EOW Action)



