29 फरवरी को जारी हो सकती है BJP की पहली लिस्ट, CM साय ने कहा- हारी हुई सीटों पर ज्यादा फोकस

BJP Loksabha Candidate List: BJP ने लोकसभा चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए मंथन का दौर जारी है। इस बीच दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी बैठक हुई, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, डिप्टी CM अरुण साव और विजय शर्मा शामिल हुए। इसे लेकर मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दिल्ली में लोकसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हुई है। 11 में से 11 सीट बीजेपी जीतने के लिए चुनावी अभियान शुरू हो चुका है। बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा चुनाव के लिए अलग-अलग राज्यों के प्रभारी नेताओं के साथ बैठक की। 

बैठक में उन्होंने चुनावी अभियान और जनसंपर्क कार्यक्रमों की समीक्षा की। माना जा रहा है कि पार्टी 29 फरवरी को बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है। बीजेपी नेतृत्व बैक-टू-बैक बैठकों में जुटा है। यही नहीं पार्टी अगले हफ्ते 100 उम्मीदवारों की पहली सूची भी जारी कर सकती है। जानकारी के मुताबिक इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम भी शामिल होंगे। पार्टी खास रणनीति के तहत उन सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान जल्द कर सकती है, जहां उसे कमजोर माना जाता है। पार्टी का लक्ष्य 543 लोकसभा सीटों में से 370 पर जीत हासिल करना है। (BJP Loksabha Candidate List)

बताया जा रहा है कि बीजेपी की मीटिंग में उन राज्यों की लोकसभा सीटों पर खास फोकस किया गया, जहां पार्टी कमजोर है। छत्तीसगढ़ में पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 35 सीटों पर जीत हासिल की थी। यह सीटें जिन लोकसभा क्षेत्रों में आती हैं, वहां पर प्रदेश संगठन को विशेष अभियान चलाने के लिए निर्देश मिले हैं। उन सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जल्द घोषित होने की संभावना है। 100 उम्मीदवारों के नाम की लिस्ट में छत्तीसगढ़ की भी कुछ लोकसभा सीटें हो सकती है। 29 फरवरी को केंद्रीय चुनाव समिति की एक और बैठक होने जा रही है। इस बैठक के बाद लिस्ट जारी हो सकती है। (BJP Loksabha Candidate List)

भारतीय जनता पार्टी की इस बैठक में BJP शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी शामिल हुए। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100 दिनों के लक्ष्य की बात दोहराई गई। हाल ही में पार्टी के अधिवेशन में भी PM नरेंद्र मोदी ने कहा था कि अगले 100 दिन महत्वपूर्ण होंगे। PM मोदी का कहना था कि अगले 100 दिनों में हम सभी को हर नए मतदाता, हर लाभार्थी, हर समुदाय तक पहुंचना होगा। उन्होंने कहा था कि हमें हर किसी का विश्वास जीतना होगा। NDA को 400 सीटों तक ले जाने के लिए बीजेपी को 370 सीटों का आंकड़ा पार करना होगा। इसके लिए BJP रणनीति के तहत काम कर रही है। (BJP Loksabha Candidate List)

वहीं लोकसभा चुनाव में युवाओं और महिलाओं को मौका देने के सवाल पर डिप्टी CM अरुण साव ने कहा कि दिल्ली में कल महत्वपूर्ण बैठक हुई है। पार्टी की केंद्रीय नेतृत्व के साथ अब तक के चुनाव की तैयारी की समीक्षा हुई है। आगे की रणनीति के लिए योजना बनी है। बीजेपी योग्य और जीतने वाले प्रत्याशियों को चुनाव के मैदान में उतारेगी। निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की जनता PM नरेंद्र मोदी के साथ खड़ी है। हमें पूरा विश्वास है कि छत्तीसगढ़ की जनता इस बार भारतीय जनता पार्टी को 11 की 11 सीट देगी। (BJP Loksabha Candidate List)

Related Articles

Back to top button