Congress MLAs join BJP: गोवा में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, 8 विधायकों ने थामा BJP का हाथ

Congress MLAs join BJP: गोवा में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, गोवा कांग्रेस के 11 में से 8 विधायकों ने पार्टी छोड़ दी है। सभी विधायक मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ विधानसभा पहुंचे और स्पीकर रमेश तावड़कर को कांग्रेस से अलग होने की चिट्ठी सौंपी। इसके तुरंत बाद गोवा BJP प्रदेश अध्यक्ष सदानंद तनवड़े ने सभी विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस छोड़ने वाले विधायकों में गोवा के पूर्व CM दिगंबर कामत, माइकल लोबो, देलिया लोबो, केदार नाइक, राजेश फलदेसाई, एलेक्सो स्काइरिया, संकल्प अमोलकर और रोडोल्फो फर्नांडीज शामिल है।

यह भी पढ़ें:- JEE Advanced: जेईई एडवांस में प्रयास और एकलव्य के छात्रों का शानदार प्रदर्शन

बता दें कि बागी विधायकों की संख्या पार्टी के कुल विधायकों की संख्या के दो-तिहाई से ज्यादा है। इस वजह से इन विधायकों पर दल-बदल कानून लागू नहीं होगा। वहीं गोवा में टूट के बाद कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा भारत जोड़ो यात्रा से डर गई है और ऑपरेशन कीचड़ करने में जुटी है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि भाजपा सिर्फ तोड़ सकती है। वहीं कांग्रेस प्रभारी दिनेश गुंडूराव ने लिखा कि पैसे और सत्ता के दम पर लोकतांत्रिक सिद्धांतों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। (Congress MLAs join BJP)

जानकारी के लिए बता दें कि 10 मार्च 2022 को गोवा विधानसभा चुनाव के नतीजे आए थे। इनमें कांग्रेस को 40 में से 11 सीटें मिली थीं, लेकिन 7 महीने के अंदर ही पार्टी टूट गई। इसके पीछे की वजह कांग्रेस की 3 बड़ी गलतियां बताई जा रही है। दरअसल, चुनाव परिणाम आने के बाद कांग्रेस ने बाहर से आने वाले माइकल लोबो को नेता प्रतिपक्ष बनाया। लोबो चुनाव से पहले ही पार्टी में शामिल हुए थे। नेता प्रतिपक्ष की रेस में शामिल पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत कांग्रेस हाईकमान के इस फैसले के खिलाफ थे। उनकी नाराजगी को देखकर तय माना जा रहा था कि कांग्रेस में टूट जरूर होगी। (Congress MLAs join BJP)

वहीं गोवा में हार के बाद कांग्रेस हाईकमान ने प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चोडनकर से इस्तीफा ले लिया, लेकिन प्रदेश प्रभारी दिनेश गुंडूराव पर कोई कार्रवाई नहीं की। गुंडूराव से पार्टी के कई सीनियर चुनाव के पहले से नाराज चल रहे थे। इसी वजह से पार्टी ने पी चिदंबरम को कांग्रेस का ऑब्जर्वर बनाकर भेजा था। कहा जा रहा है कि गोवा कांग्रेस के नए अध्यक्ष अमित पाटकर को लेकर भी पार्टी में गुटबाजी तेज हुई थी, जिसका असर राष्ट्रपति चुनाव में दिखा। पार्टी के 4 विधायकों ने उस वक्त क्रॉस वोटिंग की थी। कांग्रेस ने इस पर भी डैमेज कंट्रोल का कदम नहीं उठाया था। (Congress MLAs join BJP)

इधर, इसी साल जुलाई में कांग्रेस ने पार्टी विरोधी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाकर दिगंबर कामत और माइकल लोबो पर कार्रवाई की थी। उस वक्त कांग्रेस ने टूट से बचने के लिए अपने 5 विधायकों को चेन्नई शिफ्ट कर दिया था। विधानसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी ने कांग्रेस के सभी उम्मीदवारों को 5 साल तक पार्टी नहीं छोड़ने की शपथ दिलाई थी। कांग्रेस ने इस दौरान सभी उम्मीदवारों से एक शपथ पत्र पर हस्ताक्षर भी करवाए थे। हलफनामा देते हुए विधायकों ने कहा था कि 5 साल तक पार्टी नहीं छोड़ेंगे और कांग्रेस में रहकर गोवा की जनता का सेवा करते रहेंगे।

राहुल गांधी ने पणजी में 4 फरवरी 2022 को कांग्रेस कैंडिडेट्स को कांग्रेस नहीं छोड़ने की शपथ दिलाई थी। इससे पहले साल 2019 में कांग्रेस के 15 में से 10 विधायक BJP में शामिल हुए थे। इसमें नेता विपक्ष चंद्रकांत कावलेकर भी शामिल थे। गोवा के CM प्रमोद सावंत ने कांग्रेस के सभी बागी विधायकों को BJP में शामिल करवाया था। वहीं 8 और विधायकों को शामिल करने के बाद गोवा के CM प्रमोद सावंत ने कहा कि मैं बीजेपी में शामिल हुए 8 विधायकों का स्वागत करता हूं। कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी। मुझे लगता है कि गोवा से कांग्रेस छोड़ो यात्रा शुरू हो चुकी है। इसी तरह से सभी बीजेपी से जुड़ेंगे। (Congress MLAs join BJP)

Related Articles

Back to top button