भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत, कार की खिड़की तोड़कर निकले बाहर

Cricketer Rishabh Pant Accident: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए हैं। पुलिस के मुताबिक झपकी लगने से उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिसके बाद उसमें आग लग गई और पलट गई। हादसे के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले। उन्हें सिर, पीठ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें:- हिंदू समाज के सशक्तीकरण के लिए इंदौर में VHP की तीन दिवसीय बैठक शुरू

पंत को इलाज के लिए रुड़की से देहरादून ले जाया गया है, जहां के मैक्स हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टर की एक टीम उनकी निगरानी कर रही है। कहा जा रहा है कि अगर जरूरत पड़ी तो उन्हें दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा। हादसा सुबह 5.30 बजे रुड़की के नारसन बॉर्डर पर हम्मदपुर झाल के मोड़ पर हुआ। झपकी के बाद उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। ये जगह उनके घर से 10 किलोमीटर दूर है। उस वक्त कार की रफ्तार 150 किमी/घंटे थी। कार 200 मीटर तक घिसटते चली गई। (Cricketer Rishabh Pant Accident)

हादसे के बाद पंत को एंबुलेंस से पहले इलाज के लिए रुड़की के सक्षम हॉस्पिटल ले जाया गया। अभी उनकी हालत स्थिर है। पंत को सिर, पीठ और पैर में चोटें आई हैं। सक्षम हॉस्पिटल के चेयरमैन और ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि MRI के बाद ही पता चलेगा कि उनके घुटने में कौन सी हड्‌डी टूटी है। पंत को ऑपरेशन की जरूरत भी पड़ सकती है। इसके बाद पता चलेगा कि वे कब तक खेल पाएंगे। (Cricketer Rishabh Pant Accident)

पंत अकेले घर जा रहे थे। डॉक्टर सुशील नागर ने बताया कि वे अपनी मां को सरप्राइज देने के लिए जा रहे थे। गांव वालों ने बताया कि उन्होंने तेज धमाका सुना। देखा कि एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद कुछ फीट तक घसीटते चली गई। ऐसा लगा कि पलटी और उसमें आग लग गई। हमने उन्हें उठाया और अस्पताल पहुंचाया। इधर, उत्तराखंड DG अशोक कुमार के मुताबिक एक्सीडेंट के बाद पंत जलती हुई कार की खिड़की तोड़कर बाहर निकले थे। (Cricketer Rishabh Pant Accident)

डॉक्टर ने बताया कि पंत सीट बेल्ट नहीं पहने थे। इसलिए वे सुरक्षित बाहर आ गए। अगर वे सीट बेल्ट पहने होते तो कार में आग लगने के बाद वह झुलस सकते थे। कहा जा रहा है कि ऋषभ की गाड़ी में करीब तीन से चार लाख रुपए थे। घटना के बाद सारे रुपए सड़क पर बिखरे पड़े थे। वे वहां तड़पते रहे, लेकिन इस दौरान कुछ लोग ऋषभ की मदद करने के बजाय नोट अपनी जेबों में भरने और वीडियो बनाने लगे, जो शर्मनाक है। चाहें कोई भी हो पहले हमें लोगों की मदद करनी चाहिए, ताकि उनकी जान बच सकें। (Cricketer Rishabh Pant Accident)

Related Articles

Back to top button