Google Analytics —— Meta Pixel

Denver airport incident: डेनवर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, अमेरिकन एयरलाइंस के बोइंग विमान में आग, टेकऑफ रोकना पड़ा

Denver airport incident: डेनवर (अमेरिका)। शनिवार को डेनवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब अमेरिकन एयरलाइंस के एक बोइंग 737 मैक्स 8 विमान का लैंडिंग गियर फेल हो गया और इसके पिछले हिस्से में आग लग गई। यह फ्लाइट मियामी जा रही थी और उसमें 173 यात्री और 6 क्रू मेंबर्स सवार थे।

FAA के अनुसार, यह घटना दोपहर 2:45 बजे (भारतीय समयानुसार रात 2:15 बजे) हुई। सभी यात्रियों को इमरजेंसी स्लाइड के जरिए सुरक्षित बाहर निकाला गया। हादसे में 6 लोगों को हल्की चोटें आईं, जिनमें से एक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विमान सर्विस से हटाया गया, जांच शुरू

अमेरिकन एयरलाइंस ने पुष्टि की है कि टायर में तकनीकी खराबी के कारण यह घटना हुई। फायर डिपार्टमेंट ने आग पर काबू पा लिया और विमान को सेवा से हटा दिया गया है। FAA और एयरलाइन द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

फ्लाइट्स प्रभावित, नया विमान भेजा गया

घटना के चलते दोपहर 2 से 3 बजे तक एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लगाया गया, जिससे 87 उड़ानें प्रभावित हुईं। बाद में मियामी जाने के लिए नया विमान भेजा गया और अब एयरपोर्ट पर स्थिति सामान्य है।

बोइंग विमान पहले भी हादसों में रहा शामिल

गौरतलब है कि इससे पहले 12 जून को अहमदाबाद में बोइंग 787-8 विमान का क्रैश हुआ था, जिसमें 270 लोगों की जान चली गई थी। मार्च में भी डेनवर एयरपोर्ट पर अमेरिकन एयरलाइंस के एक विमान को इंजन खराबी के चलते इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।

24 घंटे पहले भी बाल-बाल बचे यात्री

इस घटना से एक दिन पहले साउथवेस्ट फ्लाइट 1496 को कैलिफोर्निया से लास वेगास जाते समय हवा में टकराव से बचने के लिए नोज ड्रॉप करना पड़ा था, जिससे यात्री अपनी सीटों से उछलकर छत से टकरा गए।

यह भी पढ़ें :- Mansa Devi temple stampede: हरिद्वार मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 6 श्रद्धालुओं की मौत, बिजली करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी

Back to top button
error: Content is protected !!