T20 World 2026 : IPL विवाद का असर, भारत में टी20 वर्ल्ड कप नहीं खेलेगा बांग्लादेश

T20 World 2026 : टी20 वर्ल्ड कप 2026 के आयोजन को लेकर एक बड़ा राजनीतिक और खेल विवाद सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट टीम भारत में होने वाले मैचों में भाग नहीं लेने का दावा किया जा रहा है। यह जानकारी बांग्लादेशी अखबार द डेली स्टार ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के एक अधिकारी के हवाले से दी है।

यह भी पढ़े :- खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए चयन ट्रायल 6 जनवरी से, रायपुर-बिलासपुर में आयोजन

रिपोर्ट के अनुसार, यह फैसला भारतीय प्रोफेशनल लीग IPL में बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाए जाने के बाद लिया गया है। बताया गया है कि BCCI के निर्देश पर उन्हें IPL फ्रेंचाइजी से रिलीज किया गया, जिसके बाद BCB ने भारत में मैच खेलने को लेकर सख्त रुख अपनाया।

सूत्रों के मुताबिक BCB ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) से अनुरोध किया है कि बांग्लादेश के सभी ग्रुप स्टेज मैच श्रीलंका में आयोजित किए जाएं। हालांकि इस बारे में BCB या ICC की ओर से अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बांग्लादेश के खेल सलाहकार और खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने सोशल मीडिया पर ट्विटर के माध्यम से BCB के फैसले की सराहना की है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका में होना है। इस टूर्नामेंट के लिए शेड्यूल पहले से तैयार है और टिकट, लॉजिस्टिक व्यवस्थाएं आयोजित की जा चुकी हैं, ऐसे में किसी भी परिवर्तन को लागू करना आसान नहीं माना जा रहा।

बांग्लादेश क्रिकेट टीम के ग्रुप स्टेज के चारों मुकाबले भारत में ही निर्धारित हैं। इनमें से तीन मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और एक मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना है।

इस विवाद की जड़ 3 जनवरी को हुई एक घटना बताई जा रही है, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर कर दिया था। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय के प्रति बढ़ते तनाव के बीच कुछ समूहों ने उनको टीम से हटाने की मांग की थी। इसके बाद BCCI ने कथित तौर पर KKR को मुस्तफिजुर को रिलीज करने का आदेश दिया। (T20 World 2026 )

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा था कि हाल के घटनाक्रम को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर किसी फ्रेंचाइजी को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी की आवश्यकता है, तो उसके अनुरोध को मंज़ूरी दी जाएगी।

बांग्लादेश में बीते कुछ समय में हिंदू समुदाय के चार लोगों की हत्या की खबरें आई हैं। इसी सामाजिक माहौल के बीच यह खेल विवाद और तूल पकड़ रहा है। ( T20 World 2026 )

Back to top button
error: Content is protected !!