Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में शिक्षा का बदलेगा सिस्टम, 5 हजार शिक्षक होंगे भर्ती

CG Education : छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था में कई अहम बदलावों की घोषणा की है। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव और विभागीय सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह ने प्रेस वार्ता में शिक्षकों की भर्ती, स्कूलों में शिक्षकों की उपलब्धता और नए शैक्षणिक सत्र को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

453 स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर

विभाग के अनुसार शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इसके तहत प्रदेश के 453 स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर की गई है। अधिकारियों के मुताबिक स्कूलों के एकीकरण और उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग के जरिए शिक्षकों का समुचित समायोजन किया गया है। (CG Education)

विभाग ने स्पष्ट किया कि युक्तियुक्तकरण का उद्देश्य स्कूलों की संख्या कम करना नहीं, बल्कि उपलब्ध शिक्षकों और संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल करना है।

5 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

शिक्षक संवर्गों की पदोन्नति प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से पूरा करने की जानकारी भी विभाग ने दी। इसके अलावा स्पेशल एजुकेटर के पदों पर भी भर्ती की गई है।

विभाग के मुताबिक प्रदेश में 5 हजार शिक्षकों की भर्ती चरणबद्ध तरीके से की जा रही है। नियमित पदों पर भर्ती कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से होगी, जबकि संविदा पदों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) आयोजित की जाएगी।

भर्ती प्रक्रिया में मेरिट को आधार बनाया जाएगा। विभाग का कहना है कि CBT के माध्यम से परीक्षा कराने से भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बढ़ेगी।

1 अप्रैल से शुरू होगा नया शैक्षणिक सत्र

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से प्रदेश में स्कूलों के संचालन की व्यवस्था में भी बदलाव किया जा रहा है। अब सभी स्कूलों के लिए एक समान शैक्षणिक समय-सारिणी लागू करने की दिशा में काम किया जा रहा है।

नई व्यवस्था के तहत नया शैक्षणिक सत्र 1 अप्रैल से शुरू होगा। इससे पहले प्रदेश में सामान्य तौर पर नया सत्र 15 जून से शुरू होता था।

विभाग के अनुसार नई व्यवस्था का उद्देश्य प्रदेशभर के स्कूलों में शैक्षणिक गतिविधियों और स्कूल संचालन में एकरूपता लाना है। इससे विद्यार्थियों की पढ़ाई को अधिक व्यवस्थित तरीके से संचालित करने में मदद मिलने की उम्मीद है। (CG Education)

यह भी पढ़े :- PM मोदी की सचिवों संग हाईलेवल मीटिंग, कहा- युवाओं से जुड़ें, नई सोच अपनाएं

Back to top button
error: Content is protected !!