रायपुर : मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में आग, मरीजों में मची अफरा-तफरी

रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े शासकीय चिकित्सा संस्थान डॉ. भीमराव अंबेडकर अस्पताल (मेकाहारा) के इमरजेंसी वार्ड में अचानक आग लग जाने से पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर काबू पा लिया गया, जिससे कोई बड़ा हादसा होने से टल गया।
पुराने विद्युत उपकरणों में हुआ शॉर्ट सर्किट
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण इमरजेंसी वार्ड में लगे पुराने विद्युत उपकरणों में हुआ शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट होते ही चिंगारी उठी और देखते ही देखते वार्ड में घना और काला धुआं फैल गया। धुएं के कारण वार्ड में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों और ऑन-ड्यूटी स्वास्थ्य कर्मियों में हड़कंप मच गया।



