Free health checkup Raipur: थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर 18 जुलाई को, पंडरी जिला अस्पताल में होगी विशेषज्ञों की टीम मौजूद

Free health checkup Raipur: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर “सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य” अभियान के तहत 18 जुलाई को रायपुर के जिला अस्पताल, पंडरी में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चलेगा, जिसमें 12 वर्ष से कम आयु वर्ग के बच्चों का परीक्षण किया जाएगा।
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर और नि:शुल्क सेवाएं
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश चौधरी ने बताया कि इस शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को थैलेसीमिया, उसकी रोकथाम और उपचार के बारे में जागरूक करना है। शिविर में नि:शुल्क HLA परीक्षण, विशेष चिकित्सा परामर्श, और इलाज संबंधी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। (Free health checkup)
इस स्वास्थ्य शिविर में जिला अस्पताल, पंडरी के विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ फोर्टिस मेमोरियल इंस्टिट्यूट, गुरुग्राम के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. विकास दुआ (अस्थि मज्जा प्रत्यारोपण विशेषज्ञ), डॉ. परमिंदरपाल सिंह (रक्त विकार विशेषज्ञ एवं ऑन्कोलॉजिस्ट) तथा कॉस फाउंडेशन रायपुर की टीम भी शामिल होगी।(Free health checkup)
मरीज और परिजन ले सकते हैं लाभ
जिले के थैलेसीमिया लक्षणों वाले सभी बच्चों और उनके परिवारजन इस नि:शुल्क शिविर का लाभ ले सकते हैं। पंजीकरण हेतु टोल-फ्री नंबर 0771-3519250 पर संपर्क किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें :- India vs England Test 2025: लॉर्ड्स टेस्ट में भारत की 22 रन से हार, 5 बड़ी वजहें सामने आईं



