28 साल की महिला से बॉयफ्रेंड के सामने दरिंदगी, 7 आरोपियों ने मिलकर किया गैंगरेप, दुष्कर्म के बाद जबरन ट्रांसफर कराए 10 हजार रुपए 

Gang Rape in Assam: असम के कछार जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सिलचर शहर के पास 28 साल की एक महिला के साथ उसके बॉयफ्रेंड के सामने सात लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक इसकी शिकायत 19 फरवरी को दर्ज कराई गई थी। मामले में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि पांच आरोपियों की तलाश जारी है। पीड़िता के परिजनों के मुताबिक महिला अपने बॉयफ्रेंड के साथ सिलचर शहर से कुछ किलोमीटर दूर बाईपास रोड पर कार में बैठी थी। इसी दौरान एक SUV में सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ बजट 2026–27 : किसान हित सर्वोपरि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगी नई ऊर्जा

बताया जा रहा है कि आरोपियों ने पहले कपल से उनके ठिकाने के बारे में पूछताछ की और फिर अचानक दोनों को पकड़ लिया। वहां मौजूद करीब सात लोगों ने महिला के बॉयफ्रेंड को पकड़कर उसके सामने ही बारी-बारी से दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद एक आरोपी ने महिला से उसके बैंक खाते से 10 हजार रुपए अपने खाते में ट्रांसफर भी कराए। मामले में जबरन वसूली और डकैती की धाराएं भी जोड़ी गई हैं। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने दो आरोपियों की पहचान की, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। बचे पांच आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने लोगों से की अपील

जानकारी के मुताबिक शुरुआत में पुलिस इस मामले पर चुप थी। इस बीच मंगलवार को सिलचर के पत्रकार पर एक आरोपी के परिवारवालों ने हमला कर दिया। इसके बाद मामला सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पीड़ित पत्रकार ने दावा किया कि आरोपी के घरवालों ने उसे नेशनल हाईवे रोड पुलिस स्टेशन के पास रोका, घटना की रिपोर्टिंग को लेकर सवाल किए और उसके साथ मारपीट की। स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर पत्रकार को बचाया। इस संबंध में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर भ्रामक या अपुष्ट जानकारी साझा न करें। (Gang Rape in Assam)

TMC सांसद सुष्मिता देव ने की सख्त कार्रवाई की मांग

वहीं TMC की राज्यसभा सांसद सुष्मिता देव ने भी मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कछार के एसपी से मुलाकात कर मामले की जानकारी ली है। सांसद ने कहा कि मामले को दबाने की कोई कोशिश नहीं होनी चाहिए। इसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। देश में हाल के दिनों में गैंगरेप के कई बड़े मामले सामने आए हैं। 24 फरवरी को उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही एक महिला के साथ उसके देवर के दोस्तों ने तमंचे और चाकू के बल पर सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपियों ने देवर को बंधक बनाकर जान से मारने की धमकी दी और उसके सामने वारदात को अंजाम दिया। घटना 22 फरवरी की देर रात की बताई गई है। 

जशपुर में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म

वहीं 18 फरवरी को छत्तीसगढ़ के जशपुर में नाटक कार्यक्रम देखकर घर लौट रही 17 साल की नाबालिग से दो युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि इसके बाद उसका गला घोंटकर अधमरी हालत में जंगल में फेंक दिया गया। राहगीरों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। बेहतर इलाज के लिए पीड़िता को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। 11 अक्टूबर 2025 को पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले के दुर्गापुर में एक मेडिकल स्टूडेंट के साथ तीन युवकों ने गैंगरेप किया था। छात्रा अपने एक पुरुष मित्र के साथ डिनर से लौट रही थी, तभी आरोपियों ने उनका रास्ता रोका। आरोप है कि छात्रा का दोस्त मौके से भाग गया, जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। (Gang Rape in Assam)

Back to top button
error: Content is protected !!