छत्तीसगढ़ में नाबालिग के साथ गैंगरेप, पुलिस ने 8 आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gang Rape in Surajpur: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। दरअसल, पीड़िता अपने दोस्त के साथ शादी से घर लौट रही थी। इसी बीच रास्ते में उसे 8 लड़कों ने रोक लिया। मामले में पुलिस ने सभी 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक 15 साल की नाबालिग अपने 17 साल के दोस्त के साथ 23 अप्रैल की शाम गणेशपुर गांव में शादी में शामिल होने गई थी। 24 अप्रैल की सुबह करीब 4 बजे दोनों पैदल ही घर जाने के लिए निकल गए। तभी शादी में आए वीरपुर के आठ लड़के उनका पीछा करने लगे।

यह भी पढ़ें:- मातम में बदली शादी की खुशी, सिलेंडर ब्लास्ट में दुल्हन पक्ष के 6 लोगों की मौत, पटना में भी मां-बेटी समेत 6 की गई जान

वहीं सुबह करीब पांच बजे युवकों ने दोनों को वीरपुर के जंगल में रोक लिया। उनको धमकी देते हुए पूछताछ की और लड़की को देख उनकी नीयत बदल गई। दोस्त से मारपीट कर उसे पकड़ लिया। दो आरोपी संजय सिंह (24) और मटुकधारी सिंह (19) ने नाबालिग को वहां से दूर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपी नाबालिग और उसके दोस्त को छोड़कर भाग गए, लेकिन दोनों अलग-अलग जगह पर थे। आरोपी नशे की हालत में थे। लड़की अपने दोस्त को ढूंढते हुए वापस शादी वाले घर पहुंची, जहां दोनों की मुलाकात हुई। वहां से दोनों अपने घर लौट गए। (Gang Rape in Surajpur)

कैबिनेट मंत्री राजवाड़े ने की घटना की निंदा

पीड़िता ने अपने साथ हुई दरिंदगी की जानकारी परिजनों को दी। फिर परिजन ने थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद एक्शन में आई पुलिस ने कुछ आरोपियों को देर रात और कुछ आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों की पहचान संजय सिंह, मटुकधारी सिंह, अमित रंजन भगत (19), नरेंद्र सिंह (23), अनिल सिंह (19), पितांबर यादव (19), खेल सिंह (19) और सुरेश गोंड़ (23) के रुप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। वहीं  घटना के बाद इलाके में आरोपियों के खिलाफ आक्रोश देखा जा रहा है।  महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने भी इस घटना की निंदा की है। (Gang Rape in Surajpur)

Related Articles

Back to top button