Google Analytics —— Meta Pixel

मातम में बदली शादी की खुशी, सिलेंडर ब्लास्ट में दुल्हन पक्ष के 6 लोगों की मौत, पटना में भी मां-बेटी समेत 6 की गई जान

Fire incident in Bihar: बिहार के अंटोर गांव में शादी की खुशी मातम में बदल गई है। दरअसल, दरभंगा में शादी के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट होने से 6 लोगों की मौत हो गई है। ग्रामीणों के मुताबिक छगन पासवान की बेटी की शादी थी। बारात को पड़ोसी रामचंद्र पासवान के आवासीय परिसर में ठहराया गया था। इस दौरान बारातियों ने जमकर आतिशबाजी की। इस बीच पटाखों की चिंगारी से शामियाने में आग लग गई। पास में ही खाना बन रहा था। देखते ही देखते आग सिलेंडर तक जा पहुंची। सिलेंडर में आग लगते ही ब्लास्ट हो गया। हादसे के बाद दूल्हा-दुल्हन को पास के ही मंदिर में ले जाया गया, जहां दोनों की शादी हुई।

यह बी पढ़ें:- बीजापुर में जवानों को मिली बड़ी सफलता, सर्चिंग के दौरान 2 महिला समेत 7 नक्सली गिरफ्तार

इसी बीच रामचंद्र पासवान के दरवाजे पर रखे डीजल के स्टॉक में भी आग लग गई। इसमें पासवान परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। हादसे में रामचंद्र पासवान के बेटे, बहू, बेटी, 2 नाती, नतिनी ने दम तोड़ दिया। मामला अलीनगर प्रखंड के बहेड़ा थाना के अंटोर गांव का है। मृतक के चचेरे भाई रविंद्र पासवान ने बताया कि बारात आई थी। पटाखे की चिंगारी से आग लगी। मना करने के बाद भी पटाखे फोड़ो। यहां पर पानी का साधन भी नहीं था। सूखा पड़ा है। चापाकल भी नहीं है। शादी नरेश पासवान की बेटी की थी। मृतकों में कंचन देवी (उम्र 25) , साक्षी कुमारी (उम्र 4), सिद्धांत कुमार (उम्र 2), डेढ़ साल का एक बच्चा, सुनील पासवान (उम्र 26) और लाली देवी शामिल हैं। (Fire incident in Bihar)

बेनीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी शंभू नाथ झा ने बताया कि घटना में 6 लोगों की मौत हुई है। मृतक के नजदीकी रिश्तेदारों को 4-4 लाख रुपए दिए जाएंगे। 3 मवेशियों की भी मौत हुई है। उनका भी मुआवजा दिया जाएगा। बाकी सामान के नुकसान के लिए 12 हजार रुपए की मदद की जाएगी। सभी मृतक एक ही परिवार के थे। मृतकों में रामचंद्र पासवान के बेटे सुनील कुमार पासवान, बहू लाली देवी, बेटी कंचन देवी, नाती सिद्धांत कुमार, डेढ़ महीने का सुधांशु और नतिनी साक्षी कुमारी शामिल है। रामचंद्र पासवान की बेटी और उसके बच्चे पिता के पास ही रहते थे। परिवार में रामचंद्र पासवान का पोता सुशांत कुमार, पोती स्वाति कुमारी और बेटा अनिल कुमार बचे हैं। सुशांत और स्वाति मृतक सुनील कुमार पासवान के बच्चे हैं। (Fire incident in Bihar)

आग लगने से जिंदा जले तीन बच्चे

इधर, पटना जंक्शन से 50 मीटर दूर स्थित पाल होटल में भी अचानक आग लग गई, जिसने आसपास के 3 होटलों को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मां-बेटी समेत 6 लोगों की मौत हुई है। इसमें 3 महिला और 3 पुरुष हैं। सिटी SP सेंट्रल सत्यप्रकाश ने बताया कि घायलों में 2 की हालत गंभीर बनी हुई है। जबकि 20 लोगों का इलाज अभी पटना मेडिकल कॉलेज यानी PMCH में चल रहा है। इधर, मोतिहारी में भीषण आग लग गई। इस घटना में घर से सो रहे 3 बच्चों की झुलस कर मौत हो गई है। वहीं 30 से अधिक घर जलकर राख हो गए हैं। घटना कुंडवा चैनपुर थाना क्षेत्र के गोरागांवा की है। (Fire incident in Bihar)

Back to top button
error: Content is protected !!