चुनाव ड्यूटी पर तैनात जवान ने अपने साथियों पर की फायरिंग, 2 की मौत

Gujarat Jawan Fired: गुजरात के पोरबंदर में चुनाव ड्यूटी पर तैनात जवानों के बीच कुछ बात को लेकर झड़प हो गई। इसके बाद एक जवान ने AK-47 से अपने साथियों पर फायरिंग कर दी, जिससे 2 जवानों की मौत हो गई है। जबकि 2 जवान घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक पोरबंदर के गोसा गांव में भारतीय रिजर्व बटालियन के जवान ठहरे हुए थे, जहां कुछ जवानों के बीच आपसी विवाद हुआ। इसमें एक जवान ने AK-47 से फायरिंग कर दी। घायलों में एक को पेट और दूसरे को पैर में गोली लगी है। (Gujarat Jawan Fired)

यह भी पढ़ें:- ATM कार्ड पर मिलता है लाइफ इंश्योरेंस, इस तरह आप भी कर सकते हैं क्लेम

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि किस बात में विवाद हुआ था। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि जब फायरिंग हुई उस दौरान वे ड्यूटी पर नहीं थे। उन्होंने आगे कहा कि पूरा मामला समझने के लिए मृतक जवानों के साथियों से पूछताछ हो रही है। दूसरे गुट के जवानों के साथियों से भी पूछताछ होगी। फायरिंग में घायल हुए जवानों को अस्पताल पहुंचाया गया और मृतक जवानों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। (Gujarat Jawan Fired)

पुलिस के मुताबिक घटना में शामिल जवान मणिपुर से हैं, जिन्हें गुजरात में फिलहाल सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स के साथ तैनात किया गया है। मामले की जांच करने पुलिस अधिकारी अस्तपाल पहुंचे। अफसरों ने दोनों गुटों के साथियों से पूछताछ की। बता दें कि गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। विधानसभा चुनाव के लिए दो फेज में एक और पांच दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। यहां 182 सीटों के लिए मतदान होगा। 1 दिसंबर को 89 सीटों पर और 5 दिसंबर को 93 सीटों पर वोटिंग होगी। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे। (Gujarat Jawan Fired)

Related Articles

Back to top button