Google Analytics —— Meta Pixel

हार्दिक पंड्या होंगे टीम इंडिया के नए कप्तान !, BCCI ने की बातचीत

Hardik Pandya: BCCI कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव कर सकती है। रोहित शर्मा को वनडे और T-20 की कप्तानी से हटाया जा सकता है। उनकी जगह हार्दिक पंड्या लेंगे। BCCI इस पर विचार कर रहा है और जल्द इसका ऐलान हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक बोर्ड ने इसे मामले में पंड्या से बातचीत की है, लेकिन उन्होंने अभी इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। फैसला लेने के लिए समय मांगा है। बता दें कि हार्दिक ने IPL में पहली बार कप्तानी करते हुए नई टीम गुजरात टाइटंस को चैंपियन बनाया था।

यह भी पढ़ें:- कोहरे की वजह से पलटी स्कूल बस, 9 छात्रों की मौत

हार्दिक ने 15 मैचों में 44.27 की औसत से 487 रन बनाए। यही नहीं उन्होंने अपनी पारी में 4 अर्धशतक भी लगाए। साथ ही 8 विकेट लिए। उधर, टी-20 में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड और आयरलैंड में टी-20 सीरीज जीती थी। वहीं रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया T-20 वर्ल्ड कप और एशिया कप में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। ऑस्ट्रेलिया में T-20 वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हार मिली थी। इससे पहले एशिया कप में भी टीम इंडिया टॉप-2 में भी जगह नहीं बना पाई थी। तभी से वर्ल्ड कप के बाद रोहित शर्मा को कप्तानी से हटाने की बात की जा रही है। (Hardik Pandya)

इधर, BCCI ने पहले ही सिलेक्शन कमेटी को भंग कर दिया था। ऐसे में माना जा रहा था कि रोहित को भी कप्तानी से हटाया जा सकता है। पिछले साल विराट कोहली ने T-20 वर्ल्ड कप के बाद कप्तानी छोड़ दी थी। बाद में उन्हें वनडे की कप्तानी से हटा दिया गया था। उनकी जगह रोहित शर्मा को वनडे और T-20 की जिम्मेदारी सौंपी गई थी और टेस्ट की कप्तानी विराट के पास ही थी। बाद में विराट ने टेस्ट की कप्तानी को भी निजी कारणों का हवाला देकर छोड़ दिया था, जिसके बाद से रोहित तीनों फॉर्मेट के कप्तान हो गए थे। (Hardik Pandya)

बता दें कि T-20 में इंग्लैंड से 10 विकेट से मिली हार के बाद BCCI ने टीम इंडिया की सीनियर सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त कर दिया था। पूर्व तेज गेंदबाज चेतन शर्मा समेत सभी सिलेक्टर्स को हटा दिया गया था। T-20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में टीम इंडिया को इंग्लैंड के हाथों 10 विकेट की हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद से ही टीम सिलेक्शन पर सवाल उठ रहे थे। टीम इंडिया की सिलेक्शन कमेटी को बर्खास्त करने के बाद अब BCCI की नजर टी20 कप्तान रोहित शर्मा पर है। ऐसा कहा जा रहा है कि उन्हें T-20 की कप्तानी से हटाया जा सकता है। (Hardik Pandya)

Back to top button
error: Content is protected !!