गरियाबंद पुलिस विभाग में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 151 पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर

Gariaband Police Transfer: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में ट्रांसफर का सिलसिला लगातार जारी है। इस बीच गरियाबंद पुलिस मुख्यालय में SP अमित तुकाराम काम्बले ने बड़ी संख्या में निरीक्षकों का तबादला किया है। 2 प्रधान आरक्षक, 141 आरक्षक, 4 महिला आरक्षक और 4 सहायक आरक्षकों का ट्रांसफर आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ सरकार हर कदम पर किसानों के साथ: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

देखें पूरी लिस्ट

इससे पहले रायपुर नगर निगम के तीन जोन कमिश्नर समेत 14 इंजीनियरों का ट्रांसफर हुआ था। रायपुर जोन 5 के कमिश्नर राजेश गुप्ता को उपायुक्त मुख्यालय के साथ मुख्यमंत्री घोषणा के सभी निर्माण कार्य, NUAM समेत अन्य जिम्मेदारियां दी गई। इसी तरह तरह राकेश शर्मा को जोन 3 से जोन क्रमांक 4 का कमिश्नर बनाया गया। वहीं सुशील चौधरी की पदस्थापना मुख्यालय से कमिश्नर जोन 5 की गई। जसदेव बाबरा को जोन 7 का कमिश्नर बनाया गया। (Gariaband Police Transfer)

लोकेश चंद्रवंशी को जोन 4 के प्रभारी आयुक्त का जिम्मा सौंपा गया। इसके अलावा ईई, सब इंजीनियर और असिस्टेंट इंजीनियरों का भी प्रभार बदला गया। इससे पहले राज्य सरकार ने जनसंपर्क विभाग में बड़ा फेरबदल किया था, जहां उप संचालक और सहायक संचालक स्तर के अधिकारियों का तबादला किया गया था। 9 अधिकारियों और कर्मचारियों का ट्रांसफर किया गया है, जिसे लेकर आदेश भी जारी कर दिए गए थे। (Gariaband Police Transfer)

5 जून को पुलिस मुख्यालय से बड़े पैमाने पर पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर किया गया था। पुलिस स्थापना बोर्ड के फैसले के मुताबिक ये ट्रांसफर किए गए, जिनमें 67 निरीक्षक, और 17 उप निरीक्षकों का तबादला किया गया। पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने निरीक्षक, उप निरीक्षक, सहायक उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक स्तर के कुल 167 अधिकारी और पुलिसकर्मियों का तबादला किया था। इस तबादला से कोरबा समेत प्रदेशभर के अधिकारी प्रभावित हुए। कोरबा जिले से निरीक्षक आशीष कुमार सिंह, राजेश कुमार चंद्रवंशी, अभय सिंह बैस, SI महेंद्र पांडेय प्रभावित हुए हैं। 17 SI, 67 निरीक्षक और 83 ASI, प्रधान आरक्षक और आरक्षक का ट्रांसफर हुआ है। (Gariaband Police Transfer)

Related Articles

Back to top button