प्रियंका गांधी ने कोरबा में भरी हुंकार, कहा – नेता आपको धर्म के नाम पर भड़काते हैं और वोट ले जाते हैं

Priyanka Gandhi in Korba: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कोरबा में न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया। साथ ही कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत के पक्ष में वोट डालने की अपील की। प्रियंका ने कहा कि मैं जब यहां आ रही थी तो मैंने देखा कि आपकी धरती बहुत सुंदर है। मेरी दादी इंदिरा गांधी कहती थीं कि हमारे आदिवासी भाई-बहनों ने हमेशा प्रकृति का आदर किया है। उनका जल-जंगल-जमीन से बेहद मजबूत जुड़ाव होता है। इस धरती से कई ऐसे महापुरुष आए, जिन्होंने देश के अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी बड़ी भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें:- INDIA के सत्ता में आते ही 10 से 15 राज्यों में BJP सरकारें गिर जाएंगी : पवन खेड़ा

उन्होंने कहा कि आपके ‘छत्तीसगढ़िया सम्मान’ का देशभर में मान है। पहली बार ऐसा हुआ, जब भूपेश बघेल जी ने छत्तीसगढ़िया स्वाभिवान की बात देश के अलग-अलग हिस्सों में रखी, लेकिन जब छत्तीसगढ़ में बहुत तेजी से काम होने लगे और प्रदेश का विकास होने लगा, तो ये बात BJP को पसंद नहीं आई, क्योंकि उनकी राजनीति बहुत अलग तरीके की है। कोयले की सबसे पुरानी खदान चिरमिरी के क्षेत्र में है। इंदिरा जी ने कई खदानों का राष्ट्रीयकरण किया, जिससे लाखों लोगों को रोजगार मिला, लेकिन आज इस क्षेत्र में कई खदान बंद हो गई और लगातार निजीकरण किया जा रहा है। (Priyanka Gandhi in Korba)

प्रियंका गांधी ने कहा कि मोदी जी देश की संपत्ति अपने मित्रों को सौंप रहे हैं, जिसके चलते आपके रोजगार की सुरक्षा खत्म हो गई है। आज श्रमिकों का ठेकेदारी सिस्टम में शोषण हो रहा है। आपको ठेके में नौकरी मिलती है, लेकिन आपको ढंग से पैसे नहीं मिलते। मेहनत करने के बावजूद आपकी जरूरतें पूरी नहीं होतीं। खदानों के लिए जमीनें ली गईं, लेकिन लोगों को मुआवजा नहीं मिला, पुनर्वास नहीं किया गया। जबकि कांग्रेस की हर सरकार ने हमेशा आपके लिए काम किया है। प्रियंका गांधी ने कहा कि, मोदी जी खुद को बड़ा ईमानदार बताते हैं, लेकिन इस देश में भ्रष्टाचार की सबसे बड़ी स्कीम लेकर आए। (Priyanka Gandhi in Korba)

प्रियंका ने कहा कि यह स्कीम थी, जो चंदा देगा, उसका नाम गुप्त रहेगा। इसके तहत अपने बड़े-बड़े मित्रों से चंदा लिया। पहले उनके ऊपर छापा मारा, फिर चंदा लेकर जांच बंद कर दी। उन्होंने गुजरात में पुल गिरने की घटना का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कोविड वैक्सीन ‘कोवीशील्ड’ को लेकर आई रिपोर्ट का जिक्र करते हुए कहा कि टीका लगवाकर कुछ लोग मर गए, कुछ बीमार हो गए। पहले सर्टिफिकेट मिलता था तो उसमें मोदी जी की फोटो होती थी, लेकिन अब लगवाओगे तो नहीं मिलेगी। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है, महिलाएं जलाई जा रही हैं, उनका शोषण हो रहा है, जो कर रहा है, सरकार उसे बचाने में लगी है। (Priyanka Gandhi in Korba)

Related Articles

Back to top button