Google Analytics —— Meta Pixel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ई-लाइब्रेरी का किया उद्घाटन, इस विश्वविद्यालय ने की अभिनव पहल

Inauguration of E-library : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई की ई-लाइब्रेरी का उद्घाटन किया। ई-लाईब्रेरी के माध्यम से सरगुजा से बस्तर तक 33 जिलों के फॉर्मेसी, डिप्लोमा, इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट संस्थानों में अध्ययनरत 27 हजार छात्र-छात्राओं को उनके मोबाइल और लैपटॉप पर ऑनलाइन किताबों कि सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

यह भी पढ़ें:- CM भूपेश ने किया ऑनलाइन मॉनिटरिंग टूल ‘SDG डैशबोर्ड’ का विमोचन

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की पूरी टीम को विद्यार्थियों की सुविधा के लिए की गई इस अभिनव पहल के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री बघेल ने इस अवसर पर कहा कि कोरोना महामारी के दौर में अध्ययन अध्यापन का कार्य काफी प्रभावित हुआ था। उस दौर में पूरे विश्व के सामने अध्ययन अध्यापन का कार्य कराना एक चुनौती थी। ऐसे समय में ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन तो शुरू हुआ, लेकिन विद्यार्थियों को किताबें उपलब्ध नहीं हो पाती थीं, क्योंकि सारे शैक्षणिक संस्थान तब बंद थे। (Inauguration of E-library)

उन्होंने कहा कि भविष्य में इन कठिनाइयों की पुनर्रावृत्ति न हो, इस दिशा में छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई ने ई-लाइब्रेरी के जरिए एक प्रभावी कदम उठाया है। ई-लाइब्रेरी से आगामी 7 सालों तक ये किताबें विद्यार्थियों के मोबाइल और लैपटॉप पर उपलब्ध रहेंगी। आगामी 4 सालों में लगभग 60,000 विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ कभी भी-कहीं भी अपने मोबाइल और लैपटॉप पर ले सकेंगे। विश्वविद्यालय का ये प्रयास राज्य के विद्यार्थियों के अध्ययन में सहायक होगा। साथ ही उन्हें बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि विद्यार्थी इस सुविधा का लाभ उठाकर अपने संस्थान और प्रदेश का नाम राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने का प्रयास करें। (Inauguration of E-library)

इस अवसर पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, योजना, आर्थिक और सांख्यिकी अमरजीत भगत, उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव, मुख्यमंत्री और पंचायत समेत ग्रामीण विकास विभाग सुब्रत साहू, छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई के कुलपति डॉ. एम.के. वर्मा समेत विश्वविद्यालय के सहायक अध्यापक विवेक मिश्रा और आर.जे. ब्रिजेश समेत विद्यार्थी उपस्थित थे। (Inauguration of E-library)

Back to top button
error: Content is protected !!