Google Analytics —— Meta Pixel

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और आखिरी वनडे मुकाबला आज, क्लीन स्वीप के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

IND Vs AUS ODI: पहले और दूसरे वनडे में शानदार जीत के बाद भारतीय टीम आज (27 सितंबर) राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरा और आखिरी मुकाबला खेलेगी। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा। टॉस दोपहर 1 बजे होगा। भारतीय टीम पहला और दूसरा वनडे जीतकर सीरीज में 2-0 से आगे चल रही है।ऐसे में भारत तीसरा वनडे जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम मुकाबला जीतकर क्लीन स्वीप होने से बचना चाहेगी।

यह भी पढ़ें:- रायपुर में छत्तीसगढ़ की पहली टेनिस अकादमी बनकर तैयार, जानिए क्या है इसकी खासियत

बता दें कि आखिरी वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी होगी। भारतीय सिलेक्टर्स ने वर्ल्ड कप से पहले शुरुआती दो मैचों में टीम के 5 सीनियर खिलाड़ियों को रेस्ट दिया था, जिसमें इन दोनों खिलाड़ियों का भी नाम शामिल था। तीसरे मैच में शुभमन गिल, मोहम्मद शमी, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल और शार्दूल ठाकुर नहीं खेलेंगे। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका होगा। भारतीय टीम कंगारुओं को इस फॉर्मेट में क्लीन स्वीप नहीं कर सकी है। 2011 में एक सीरीज 1-0 से जीती थी, लेकिन उस सीरीज के दो मैच बारिश में धुल गए थे। (IND Vs AUS ODI)

वनडे फॉर्मेट के आंकड़ों में ऑस्ट्रेलियाई टीम मजबूत है। दोनों के बीच कुल 14 सीरीज खेली गईं, 8 में ऑस्ट्रेलिया और 6 में भारत को जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच आखिरी सीरीज इसी साल मार्च में भारत में ही खेली गई थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने 2-1 से जीता था। साल 2023 में वनडे क्रिकेट में भारत के लिए शुभमन गिल टॉप स्कोरर रहे हैं। हालांकि वो इस मैच में नहीं खेलेंगे। सेकेंड टॉप स्कोरर रोहित शर्मा हैं। वहीं कुलदीप यादव टॉप विकेटटेकर रहे हैं।  ऑस्ट्रेलिया ग्लेन मैक्सवेल और मिचेल स्टार्क तीसरे वनडे में वापसी कर सकते हैं। स्टार्क घुटने की इंजरी से जूझ रहे थे। वहीं मैक्सवेल भी चोटिल थे। इस साल ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा रन मार्नस लाबुशेन ने बनाए हैं। गेंदबाजी में एडम जम्पा ने शानदार प्रदर्शन किया है।  (IND Vs AUS ODI)

भारत की ओर से रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज और जसप्रीत बुमराह खेलते नजर आ सकते हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया की ओर से पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल मार्श, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मार्नस लाबुशेन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल स्टार्क, एडम जम्पा और जोश हेजलवुड मुकाबला खेल सकते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी है। इस पिच पर गेंदबाजों को मुश्किल होती है। राजकोट में आज मौसम काफी गर्म रहेगा। तापमान 25 से 34 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है। बारिश की 25 फीसदी आशंका है। (IND Vs AUS ODI)

Back to top button
error: Content is protected !!