Google Analytics —— Meta Pixel

T-20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला आज, रात को 8 बजे शुरू होगा मैच

India Vs Pakistan T20: भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण के बीच आज ही न्यूयॉर्क में T20 वर्ल्ड कप का दिलचस्प मुकाबला होगा। दरअसल, T20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान आज 8वीं बार आमने-सामने होंगे। न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम में टॉस शाम 7:30 बजे होगा। इसके बाद 8 बजे से मैच शुरू हो जाएगा। नसाउ काउंटी स्टेडियम में अब तक 4 मैच खेले गए हैं, जिसमें से 3 बार रन चेज करनी वाली टीम ने मैच जीता है। यहां हाईएस्ट स्कोर 137 रन है। बता दें कि दो मैचों में पहली पारी का स्कोर 100 से नीचे रहा। स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच बनाई गई है।

यह भी पढ़ें:- 2 गुटों में हिंसक झड़प, एक ही परिवार के 3 जख्मी 

शुरुआती मैचों के बाद से पिच की लगातार आलोचना हो रही है। दरअसल, इस पिच पर उछाल, बहुत ज्यादा स्विंग और खराब आउटफील्ड देखने मिली। ICC ने भी पिच के बिहेवियर को लेकर कहा कि इसे सुधारने की कोशिश कर रहे हैं। पिच बैटिंग के लिए पहली पारी के मुकाबले ज्यादा मददगार हो रहे हैं। इधर, गुजरात के सूरत में ICC T-20 विश्व कप के लिए प्लास्टिक कचरे से भारत के राष्ट्रीय ध्वज समेत 20 देशों के झंडे बनाए गए। बिहार के पटना के क्रिकेट प्रशंसक मानव ने कहा कि हम इस बार विश्व कप लाएंगे। टीम बहुत अच्छी है और यह अच्छा प्रदर्शन करेगी। (India Vs Pakistan T20)

भारत की ओर से खेलेंगे ये प्लेयर्स !

बता दें कि आज के मैच में भारत की ओर से रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव खेलते नजर आ सकते हैं। इसी तरह पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), उस्मान खान, फखर जमान, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह, मोहम्मद आमिर, इफ्तिखार अहमद, इमाद वसीम और हारिस राउस खेलते दिख सकते हैं। (India Vs Pakistan T20)

विराट के आगे पाकिस्तान फेल ! 

माना जाता रहा है कि विराट कोहली नाबाद लौटे तो जीत पक्की। दरअसल, पाकिस्तान के खिलाफ 7 वर्ल्ड कप मुकाबलों में विराट कोहली 5 बार बल्लेबाजी करने आए। इसमें से 4 बार विराट नाबाद रहे, जिसमें सभी मैच भारत ने जीता। एक बार कोहली आउट हो गए थे। उस मैच में भारत हार गया था। T-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने विराट कोहली का रोल बदला है। दरअसल, चेज मास्टर विराट कोहली आयरलैंड के खिलाफ ओपनिंग करने आए। हालांकि सिर्फ 1 रन बना सके। विराट कोहली वो खिलाड़ी रहे हैं, जिनके सामने पाकिस्तान की दाल नहीं गलती। वे पाकिस्तान के खिलाफ T-20 वर्ल्ड कप में 308 की औसत से रन बना चुके हैं। 5 मुकाबलों में सिर्फ एक बार आउट हुए। इस बीच तीन बार प्लेयर ऑफ द मैच रहे। आज भी कोहली को अपना कमाल जारी रखना होगा। (India Vs Pakistan T20)

Back to top button
error: Content is protected !!