भारत के इन खूबसूरत इलाकों में जाने के लिए भारतियों को भी लेनी पड़ती है परमिशन, जानें कौन सी हैं ऐसी जगहें

Inner Line Permit : ऐसे बहुत से देश हैं जहां जाने के लिए भारतीय को वीजा की जरूरत पड़ती है। बिना वीजा के इन देशों में भारतीय को एंट्री नहीं मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं भारत में भी कुछ ऐसी जगहें हैं जहां जाने के लिए खुद भारतीयों को भी परमिशन (Inner Line Permit) की जरूरत होती है। इसे इनर लाइन परमिट या ILP (Inner Line Permit) भी जाता है।

यह भी पढ़ें : हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता विक्रम गोखले का निधन, 5 नवंबर से अस्पताल में चल रहा था इलाज

इनर लाइन परमिट की जरूरत बॉर्डर के पास स्थित या सांस्कृतिक रूप से संवेदनशील जगहों में घूमने के लिए चाहिए होती है। ऐसा इसलिए है ताकि इन जगहों पर लोगों की भीड़ को आने से रोका जा सके और इन जगहों में रहने वाले आदिवासियों के कल्चर को सुरक्षित रखा जा सके।

ऐसे में आज हम आपको भारत की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां जाने के लिए खुद भारतीयों को भी परमिट की जरूरत पड़ती है।

Arunachal Pradesh

Inner Line Permit : अरुणाचल प्रदेश

अरुणाचल प्रदेश की सीमा म्यांमार, भूटान और चीन को छूती है। इसलिए इस क्षेत्र को काफी सेंसेटिव माना जाता है। लोकल लोगों के अलावा किसी भी व्यक्ति को यहां आने के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत पड़ती है। जो लोग यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, वे संरक्षित क्षेत्रों के लिए परमिट नई दिल्ली, कोलकाता, गुवाहाटी और शिलॉन्ग में अरुणाचल प्रदेश सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर से प्राप्त कर सकते हैं। सिंगल परमिट और ग्रुप परमिट की कीमत प्रति व्यक्ति 100 रुपए है और यह परमिट 30 दिनों के लिए मान्य रहता है। यहां जाने के लिए आप ऑनलाइन भी परमिट ले सकते हैं।

Inner Line Permit

नागालैंड

नागालैंड की सीमा म्यांमार को छूती है और यहां 16 तरह के आदिवासी समुदाय रहते हैं। यहां रहने वाले आदिवासी समुदायों के लोगों की अपनी अलग भाषा, रिवाज और खानपान है। जो लोग इस जगह पर घूमने के लिए जाना चाहते हैं, उन्हें इनर लाइन परमिट की जरूरत होती है। कोहिमा, दीमापुर, नई दिल्ली, मोकोकचुंग, शिलॉन्ग और कोलकाता के डिप्टी कमीश्नर ऑफिस से यहां जाने का परमिट प्राप्त किया जा सकता है। इसके अलावा, आप परमिट ऑनलाइन भी प्राप्त कर सकते हैं।

Mizoram

मिजोरम

मिजोरम की सीमा म्यांमार और बांग्लादेश को छूती है और यह कई आदिवासी समुदायों का घर भी है। इस खूबसूरत जगह पर घूमने के लिए इनर लाइन परमिट की जरूरत होती है। जिसे आप सिलचर, कोलकाता, गुवाहाटी, शिलॉन्ग और नई दिल्ली में मिजोरम सरकार के संपर्क अधिकारी से प्राप्त कर सकते हैं। हालांकि, जो लोग इस राज्य में फ्लाइट से जा रहे हैं वो आइजोल के लेंगपुई एयरपोर्ट पर सुरक्षा अधिकारियों से स्पेशल पास भी ले सकते हैं। मिजोरम जाने के लिए 2 तरह के परमिट उपलब्ध हैं- एक परमिट सिर्फ 15 दिनों के लिए मान्य होता है जबकि दूसरा परमिट 6 महीने के लिए मान्य होता है।

Sikkim

Inner Line Permit : सिक्किम के संरक्षित इलाके

अगर आप सिक्किम के संरक्षित इलाकों में घूमने के लिए जाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको इनर लाइन परमिट की जरूरत होती है। यात्रियों को नाथूला पास, त्सोमगो-बाबा मंदिर ट्रिप, दज़ोंगरी ट्रेक, सिंगालीला ट्रेक, युमेसमडोंग, गुरुडोंगमार झील ट्रिप, युमथांग और जीरो पॉइंट ट्रिप, और थंगु-चोपटा वैली ट्रिप के लिए परमिट की आवश्यकता होगी। परमिट पर्यटन और नागरिक उड्डयन विभाग द्वारा जारी किया जाता है। इसे आप बागडोगरा एयरपोर्ट और रंगपोचेकपोस्ट से प्राप्त कर सकते हैं। स्पेशल परमिट पाने के लिए आप टूर ऑपरेटरों या ट्रैवल एजेंट्स की मदद भी ले सकते हैं।

Inner Line Permit

लक्षद्वीप

लक्षद्वीप जाने के लिए भी यात्रियों को परमिट की जरूरत पड़ती है। परमिट के लिए आपको अपने नजदीकी पुलिस स्टेशन से क्लीयरेंस सर्टिफिकेट की जरूरत होती है। इसके अलावा आपके दस्तावेजों की जांच भी की जाती है। परमिट मिलने के बाद, आपको अपना क्लीयरेंस सर्टिफिकेट लक्षद्वीप में स्टेशन हाउस ऑफिसर के पास जमा करना होगा। यहां जाने के लिए आप ऑनलाइन परमिट प्राप्त कर सकते हैं।

Inner Line Permit

लद्दाख के लिए Inner Line Permit

लद्दाख की सीमा चीन और पाकिस्तान को छूती है जिस कारण इसे काफी सेंसेटिव क्षेत्र माना जाता है। पैंगोंग, खरदुंगला पास और नुब्रा वैली जैसा जगहों पर जाने के लिए आपको स्पेशल परमिट की जरूरत होती है।

Related Articles

Back to top button