Google Analytics —— Meta Pixel

छत्तीसगढ़ में बदले गए खुफिया विभाग के चीफ, IPS अमित कुमार को मिला जिम्मा

Intelligence Department New Chief: छत्तीसगढ़ में सत्ता परिवर्तन के बाद लगातार बदलाव देखने को मिल रहे हैं। इस बीच प्रदेश के खुफिया विभाग के चीफ बदल दिए गए हैं। भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी अमित कुमार को इंटेलिजेंस विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित कुमार हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे हैं। आनंद छाबड़ा को इंटेलिजेंस से कार्यमुक्त कर दिया गया है। उनकी जगह 1998 बैच के IPS अमित कुमार नए इंटेलिजेंस चीफ बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें:- दूसरे सुपर ओवर में आखिरी मैच जीता भारत, कई रिकॉर्ड्स टूटे और बने, पढ़ें पूरी खबर

बता दें कि अमित कुमार 98 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। वे पिछले महीने सेंट्रल डेपुटेशन से लौटे हैं। वे CBI में ज्वाइंट डायरेक्टर थे। उन्हें कुछ महीने पहले CBI में एंटी करप्शन विंग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। वहीं जारी आदेश में पूर्व खुफिया चीफ आनंद कुमार की पोस्टिंग का कोई उल्लेख नहीं है। इस बारे में लिखा है कि उनका अलग से आदेश निकाला जाएगा। बता दें कि IPS अफसरों के लंबित तबादला सूची पर PCC चीफ दीपक बैज ने तंज कसा था। उन्होंने कहा था कि बीजेपी सरकार में अफसरों के बीच भय का माहौल है। (Intelligence Department New Chief)

उन्होंने आगे कहा था कि बड़े अफसरों को RSS कार्यालय जाना पड़ रहा है। कांग्रेस सरकार में कभी नहीं हुआ कि अफसर कांग्रेस कार्यालय आए हों। भाजपा अफसरों को डराकर सरकार चलाना चाहती है। अफसरों को पोस्टिंग और प्रमोशन के लिए संघ और भाजपा दफ्तर जाना पड़ रहा है। इसके लिए लोकतंत्र में स्थान नहीं है। छत्तीसगढ़ की जनता ये बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं ट्रांसफर पोस्टिंग को लेकर PCC चीज दीपक बैज के बयान पर कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में ट्रांसफर पोस्टिंग के रेट लिस्ट चलते थे। मंडियों की तरह पैसे लेकर तबादले किए जाते थे। वे हमें न बताएं कि ट्रांसफर पोस्टिंग कैसे होते हैं। बीजेपी के गुड गवर्नेंस पर उन्हें बोलने का कोई अधिकार नहीं है। (Intelligence Department New Chief)

Back to top button
error: Content is protected !!