PM नरेंद्र मोदी ने बताया सामाजिक न्याय का ट्रैक रिकॉर्ड, पढ़ें पूरी खबर

PM Modi in Solapur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के सोलापुर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि अपने दागदार इतिहास के बावजूद कांग्रेस अभी भी देश पर शासन करने का सपना देख रही है। वे 5 साल के लिए 5 अलग-अलग प्रधानमंत्रियों का नया फॉर्मूला लेकर आए हैं। यानी पहले साल एक पीएम, दूसरे साल दूसरा पीएम, तीसरे साल तीसरा पीएम, चौथे साल चौथा पीएम, पांचवें साल पांचवां पीएम। उनके पास यही एक रास्ता बचा है सत्ता ​हथियाने का, क्योंकि उन्हें देश नहीं चलाना है, उन्हें आपके भविष्य की चिंता नहीं है, उन्हें तो मलाई खानी है। प्रत्येक प्रधानमंत्री के पास जनता को लूटने का मौका होगा।

यह भी पढ़ें:- PM मोदी ने दुष्कर्मी प्रज्वल रेवन्ना के लिए वोट मांगा: प्रियंका गांधी

PM मोदी ने कहा कि भारत जैसा विशाल देश इस बेतुके फॉर्मूले से कैसे चल सकता है? ये लोग सत्ता ​हथियाने के लिए तो बंटवारे करते ही रहे हैं। महाराष्ट्र सामाजिक न्याय की भूमि है। यह वह भूमि है जहां ज्योतिबा फुले, सावित्रीबाई फुले और बाबा साहेब अंबेडकर जैसे नेताओं ने समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त और प्रेरित किया। अपने 60 सालों के शासन में कांग्रेस ने समाज के कमजोर वर्गों के विकास में बाधा डालने की पूरी कोशिश की और उन्हें वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। जबकि पिछले 10 सालों में हमने अक्षरश: सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया है। (PM Modi in Solapur)

PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज कांग्रेस और इंडी गठबंधन ओबीसी प्रतिनिधित्व के नाम पर झूठ फैला रहे हैं। इनकी सच्चाई देश के सामने आ गई है और इससे ये बौखलाए हुए हैं। इस पूरे चुनाव में, ये इंडी अघाड़ी के जितने लोग हैं, उनका सिर्फ एक ही एजेंडा है – मोदी को नई-नई गाली देना। उनके पास विजन नहीं है। हमारे पास विजन है और हम इस विजन के लिए ये जीवन खपा देंगे। मैं पहले ही कह चुका हूं, आज अगर बाबासाहेब आंबेडकर चाहें तो वो भी संविधान नहीं बदल सकते। मोदी भी नहीं बदल सकता। आप पांच साल का रिकॉर्ड देख लीजिए। 2019 से 2024… मोदी के पास उतने वोट्स हैं, जितने चाहिए, पर ये रास्ता हमें मंजूर नहीं। (PM Modi in Solapur)

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आरक्षण को जितनी ताकत मैं दे सकता हूं, मैं देने के लिए कमिटेड हूं। हमने ओबीसी के लिए राष्ट्रीय आयोग को संवैधानिक दर्जा प्रदान किया, मेडिकल कॉलेजों में ओबीसी के लिए आरक्षण लागू किया और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए 10% आरक्षण दिया। हमने एक वर्ग के लिए दूसरे वर्ग का अधिकार नहीं छीना। सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने का हमारा विचार और तरीका समाज में विभाजन पैदा नहीं करता है। मुझे इसलिए ताकत चाहिए कि मैं आपके खिलाफ जो षडयंत्र है, वो कहीं होने ना दूं। कांग्रेस ने ये कर्नाटक में किया है। (PM Modi in Solapur)

उन्होंने कहा कि मैं आपसे आशिर्वाद मांगने आया हूं, कि आप मोदी को मजबूत करो। कांग्रेस के 60 सालों के राज में SC/ST/OBC परिवारों का हाल ही सबसे खराब रहा। वो मुसीबत में रहें, तकलीफ में रहें। मोदी ने उन्हें अपनी प्राथमिकता बनाई। 10 सालों में हमने गरीब कल्याण की जितनी भी योजनाएं बनाई, वो सबके लिए हैं। हमारी सरकार घर-घर, गांव-गांव पहुंची है। कांग्रेस ने 100 से ज्यादा जिलों को पिछड़ा घोषित कर उन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया था। हमने उन्हें आकांक्षी जिला बनाया। इन जिलों में नई योजनाएं शुरू की गईं। बहुत कम समय में 25 करोड़ गरीब गरीबी से बाहर निकले हैं। और ज्यादातर लोग इन्हीं जिलों से हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि सीमावर्ती गांवों को आखिरी गांव कहा जाता था। मैंने उन्हें पहला गांव कहा। गांवों के लिए हमने जीवंत गांव प्रोग्राम शुरू किया। अगर मोदी की नजर कांग्रेस की तरह सिर्फ वोटबैंक पर होती, तो हम 24,000 करोड़ की पीएम जनमन योजना बनाकर सबसे पिछड़ी जनजाति के लिए योजना न बनाता, उनके लिए काम न करता। मैं अपने देश के आखिरी व्यक्ति को मजबूत बनाना चाहता हूं। कांग्रेस ने कभी भी आदिवासी या दलित समुदाय से नेता बनाने में विश्वास नहीं किया। वहीं बीजेपी ने हमेशा पिछड़े वर्ग को ज्यादा प्रतिनिधित्व देने की कोशिश की है। (PM Modi in Solapur)

PM ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार सत्तारूढ़ सरकार में एससी, एसटी और ओबीसी समुदायों के सांसदों और विधायकों की बड़ी संख्या है। वे केंद्रीय मंत्रिपरिषद का लगभग 60% हिस्सा हैं। खादी हमारे स्वतंत्रता आंदोलन की निशानी है। मैं कहता हूं, ‘देश के लिए खादी, और अब फैशन के लिए खादी’। मोदी ने खादी को फिर से जीवंत कर दिया। आर्टिकल 370 बनाकर कांग्रेस ने देश के संविधान का अपमान किया था। NDA सरकार ने मोदी ने 370 हटाकर सामाजिक न्याय का अधिकार जम्मू-कश्मीर के लोगों को दिया। ये हमारा सामाजिक न्याय का ट्रैक रिकॉर्ड है। (PM Modi in Solapur)

25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर: PM मोदी

PM मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने 100 से ज्यादा जिलों को पिछड़ा घोषित कर दिया और उन्हें उनके भाग्य पर छोड़ दिया। हमने उन्हें आकांक्षी जिलों में बदलने का फैसला किया। उन क्षेत्रों में हमारी कल्याण पहलों की प्रतिदिन निगरानी की जाती है और परिणामस्वरूप, पिछले दशक में 25 करोड़ से अधिक लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि इस देश ने तीन दशक तक अस्थिरता की कीमत चुकाई है। तीन दशक तक अस्थिर सरकारें चलीं और निर्बल प्रधानमंत्री रहे हैं। अब INDI Alliance हर साल अलग प्रधानमंत्री बनाना चाहता है। 10 साल से देश को मजबूत नेतृत्व मिला है, स्थिरता मिली है। न केवल राजनीतिक स्थिरता, बल्कि नीतियों और विकास के कार्यक्रमों में भी स्थिरता आई है। (PM Modi in Solapur)

Related Articles

Back to top button