BJP अध्यक्ष JP नड्डा ने बैठक को किया संबोधित, जानिए क्या हैं PM मोदी के 7 मंत्र

JP Nadda on Modi: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने पुणे में भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश कार्यसमिति की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एक स्थान लेकर खड़ा है और प्रधानमंत्री मोदी एक शख्सियत लेकर खड़े हैं। PM ने 60 देशों का दौरा किया। अगर वे इजरायल गए तो वे फिलिस्तीन भी गए। हमारी सरकार 20-20 सालों तक नेपाल, श्रीलंका नहीं गई। अगर आज नेपाल में भूकंप आता है तो नेपाल की सरकार से पहले भारत खड़ा होता है।
 
नड्डा ने कहा कि महामारी ने दुनिया के सभी देशों पर प्रतिकूल प्रभाव डाला। हालांकि, भारत ने अपनी नीतियों की मदद से इस पर काबू पा लिया। पीएम मोदी ने आपदा को अवसर में बदला। रेलवे में बजट में 800 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह  राष्ट्रीय राजमार्गों में 7 गुना बढ़ोतरी हुई है। महाराष्ट्र में भी इंफ्रास्ट्रक्चर में भारी मात्रा में निवेश किया गया है। लोगों को हमसे काफी उम्मीदें हैं और हम बदलाव के साधन हैं। इसलिए हमें लोगों की उम्मीदों और आकांक्षाओं पर खरा उतरने की जरूरत है। इसके लिए पीएम मोदी ने हमें सात सूत्र दिए हैं। (JP Nadda on Modi)
PM मोदी के 7 मंत्र
JP नड्डा ने कहा कि हमसे लोगों की बहुत बड़ी आशा है और हम बदलाव के उपकरण हैं, इसलिए हमको आत्मचिंतन करते हुए लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं पर खरा उतरना पड़ेगा। आज विरोधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के किसी भी तर्क को काट नहीं पाते, इसलिए वे लोग बौखलाहट में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हैं। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता बड़े भोले हैं। (JP Nadda on Modi)
इससे पहले मुंबई दौरे के दौरान भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने सपरिवार सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना कर एकदन्त बप्पा का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही उन्होंने प्रार्थना की कि विघ्नहर्ता हम सभी के जीवन में समृद्धि लाएं और राष्ट्र को खुशहाल बनाएं। गणपति बप्पा… मोरया। इसके बाद JP  नड्डाने मुंबई के दादर स्थित सावरकर सदन में महान क्रांतिकारी ‘विनायक दामोदर सावरकर जी’ को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात की। (JP Nadda on Modi)

Related Articles

Back to top button