Trending

Kendriya Kshetriya Chatravriti Yojana: छात्रों के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर

Kendriya Kshetriya Chatravriti Yojana: मानव संसाधन विकास मंत्रालय उच्च शिक्षा विभाग द्वारा साल 2008-09 से कॉलेज और विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए संचालित केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना वर्ष 2015 से ऑनलाईन राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) के द्वारा किया जा रहा है। महाविद्यालय और विश्वविद्यालयीन विद्यार्थियों के लिए नवीन और नवीनीकरण ऑनलाईन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 है। आवेदन के लिए राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल www.scholarships.gov.in का उपयोग करें। राष्ट्रीय ई-छात्रवृत्ति पोर्टल की जानकारी मण्डल की वेबसाईट www.cgbse.nic.in पर भी उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए www.scholarships.gov.in की हेल्पलाईन नम्बर 0120-6619540 पर संपर्क किया जा सकता है। (Kendriya Kshetriya Chatravriti Yojana)

यह भी पढ़ें:- Mukhyamantri Shiksha Gaurav Alankaran: शिक्षा दूत, ज्ञान दीप और शिक्षाश्री से सम्मानित होंगे शिक्षक

केन्द्रीय क्षेत्रीय छात्रवृत्ति योजना की पात्रता के लिए कक्षा 12वीं उत्तीर्ण मानविकी, विज्ञान, वाणिज्य विषय के वे विद्यार्थी जिनके प्राप्तांक 80 परसेन्टाइल या उससे अधिक होना चाहिए। उनके पालक की समस्त स्रोतों से वार्षिक आय आठ लाख रूपए या उससे कम होनी चाहिए। जो विद्यार्थी महाविद्यालय में स्नातक पाठ्क्रम में अध्ययन कर रहे है वे छात्रवृत्ति के लिए आवेदन कर सकते हैं। साल 2022 संवर्गवार 20 परसेन्टाइल प्राप्त विद्यार्थियों की संख्या इस प्रकार है- कुल 2 लाख 28 हजार 649 उत्तीर्ण विद्यार्थियों में से विज्ञान विषय में 92 हजार 197, वाणिज्य विषय में 35 हजार 336 और मानविकी विषय में 1 लाख 1 हजार 116 उत्तीर्ण हुए। इसमें अनुसूचित जाति में कुल 6268, में से विज्ञान विषय में 1494 बालिका के कटऑफ मार्क्स 340 और 898 बालकों के कटऑफ मार्क्स 335 रहे।

वाणिज्य विषय में 399 बालिका के कटऑफ मार्क्स 336 और 407 बालकों के कटऑफ मार्क्स 318 रहे। इसी प्रकार मानविकी विषय में 1598 बालिका के कटऑफ मार्क्स 312 और 1381 बालकों के कटऑफ मार्क्स 302 रहे। अनुसूचित जनजाति में कुल 17 हजार 783 में से विज्ञान विषय में 3326 बालिका के कटऑफ मार्क्स 324 और 1963 बालकों के कटऑफ मार्क्स 316 रहे। वाणिज्य विषय में 588 बालिका के कटऑफ मार्क्स 320 और 643 बालकों के कटऑफ मार्क्स 305 रहे। इसी प्रकार मानविकी विषय में 3454 बालिका के कटऑफ मार्क्स 309 और 2809 बालकों के कटऑफ मार्क्स 303 रहे। (Kendriya Chhatra Chhatravriti Yojana)

अन्य पिछड़ा वर्ग में कुल 23 हजार 790 में से विज्ञान विषय में 5739 बालिका के कटऑफ मार्क्स 353 और 3730 बालकों के कटऑफ मार्क्स 345 रहे। वाणिज्य विषय में 2059 बालिका के कटऑफ मार्क्स 348 और 1982 बालकों के कटऑफ मार्क्स 326 रहे। इसी प्रकार मानविकी विषय में 5610 बालिका के कटऑफ मार्क्स 315 और 4670 बालकों के कटऑफ मार्क्स 307 रहे। सामान्य वर्ग में कुल 3040 में से विज्ञान विषय में 687 बालिका के कटऑफ मार्क्स 372 और 528 बालकों के कटऑफ मार्क्स 362 रहे। वाणिज्य विषय में 484 बालिका के कटऑफ मार्क्स 380 और 521 बालकों के कटऑफ मार्क्स 348 रहे। इसी प्रकार मानविकी विषय में 420 बालिका के कटऑफ मार्क्स 331 और 400 बालकों के कटऑफ मार्क्स 319 रहे। (Kendriya Chhatra Chhatravriti Yojana)

इस प्रकार कुल 45 हजार 881 विद्यार्थियों में से विज्ञान विषय में कुल 18 हजार 456 विद्यार्थियों ने 11 हजार 246 बालिका और 7210 बालक है। वाणिज्य विषय में कुल 7083 विद्यार्थियों में से 3530 बालिका और 3553 बालक है। मानविकी विषय में कुल 20 हजार 342 विद्यार्थियों में से 11 हजार 82 बालिका और 9 हजार 260 बालक है। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल के उप सचिव ने बताया कि आवेदकों का महाविद्यालय स्तर पर ऑनलाईन वरिफिकेशन होने के बाद ही माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा ऑनलाईन वरिफिकेशन किया जाएगा। अतः महाविद्यालय के संबंधित छात्रों को छात्रवृत्ति के आवेदन प्रतिदिन ऑनलाईन वेरिफिकेशन के बाद छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल कार्यालय को आग्रेषित किए जाए, ताकि सभी पात्र विद्यार्थी इस योजना से लाभान्वित हो सके। (Kendriya Chhatra Chhatravriti Yojana)

Related Articles

Back to top button