महिला सशक्तिकरण में नवाचार, शिक्षित माताओं ने स्कूलों में जाकर बच्चों को पढ़ाया

Khairagarh Special Women Day: छत्तीसगढ़ शासन द्वाराअंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को महिला सशक्तिकरण और महिला सम्मान के लिए स्कूलों में आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम को प्रेरक बनाने के लिए केसीजी कलेक्टर जगदीश सोनकर के निर्देशन और विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी केवी राव के मार्गदर्शन में खैरागढ़ जिले के स्कूलों में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को विशेष आयोजन के साथ मनाया गया।

यह भी पढ़ें:- इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर बढ़ रहा महासमुंद जिला, अब तक 439 रजिस्ट्रेशन

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य माताओं को स्कूलों से जोड़ना, उनका झिझक दूर करना और बच्चे जब स्कूल से घर जाए तो माताएं बच्चों की पढ़ाई लिखाई में सहयोग को प्रेरित करना था। खैरागढ़ बीईओ नीलम राजपूत ने इस अभियान को लेकर विकासखंड के शिक्षक शिक्षिकाओं से महिलाओं को कक्षाध्यापन करने हेतु प्रेरित किया था। आयोजन कर इसका क्रियान्वयन किया गया। इस आयोजन में खैरागढ़ विकासखंड की शालाओं में 738 माताओं ने 13 हजार 178 बच्चों के क्लास लिए। इस अवसर पर बकायदा उन्होंने बच्चो के शिक्षा गुणवत्ता स्तर की जांच भी की। (Khairagarh Special Women Day)

स्कूलों में महिलाओं द्वारा स्कूल ब्यूटीफिकेशन पर काम करते हुए पाम और वॉटलब्रश के पौधे रोपे। इस नवाचार से बच्चों में भी काफी कौतूहल देखा गया। विकासखंड स्तर के इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जनप्रतिनिधि, शाला विकास समिति के सदस्य, सहा विकासखंड शिक्षा अधिकारी खैरागढ़ अमरीका देवांगन, किशोरी लाल अमेला, बीआरसी सुजीत सिंह चौहान समेत स्कूलों के प्रधान पाठक और स्टॉफ ने योगदान दिया है। (Khairagarh Special Women Day)

इस बार अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च यानी होली के दिन पड़ रहा है। इसलिए महिला दिवस के कार्यक्रम का आयोजन पहले ही कर लिया जा रहा है। बता दें कि महिला दिवस को मनाने के पीछे साल 1908 में न्यूयॉर्क में हुई एक रैली का अहम योगदान है। दरअसल, इस साल न्यूयॉर्क में 12 से 15 हजार महिलाओं ने एक रैली का आयोजन किया था। रैली करने वाली इन महिलाओं की मांग थी कि उनकी नौकरी के कुछ घंटे कम किए जाए। साथ ही उन्हें वेतन भी उनके काम के मुताबिक दिया जाए। इसके बाद से हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। (Khairagarh Special Women Day)

Related Articles

Back to top button