पूर्व PM देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना पार्टी से सस्पेंड, सेक्स स्कैंडल केस के चलते फैसला

Prajwal Revanna Suspended: कर्नाटक सेक्स स्कैंडल में फंसे पूर्व PM देवगौड़ा के पोते प्रज्वल रेवन्ना को जनता दल (सेक्युलर) ने पार्टी से सस्पेंड कर दिया है। रेवन्ना हासन से पार्टी सांसद और लोकसभा से उम्मीदवार हैं। पूर्व CM एचडी कुमारस्वामी ने JDS कोर कमेटी की बैठक की। इसमें प्रज्वल को पार्टी से सस्पेंड करने का फैसला लिया गया। बैठक के बाद जद (एस) कोर कमेटी के अध्यक्ष जीटी देवेगौड़ा ने कहा कि हम प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ SIT बनाने का स्वागत करते हैं। हमने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को SIT जांच पूरी होने तक प्रज्वल को पार्टी से सस्पेंड करने को कहा है।

वहीं कुमारस्वामी ने कहा प्रज्वल का सस्पेंशन SIT जांच पूरी होने तक है। मैंने गलत करने वाले का कभी बचाव नहीं किया, लेकिन इस विवाद में पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा का नाम लेना गलत है। कांग्रेस हमारे परिवार में फूट डालने की कोशिश कर रही है। यह हमारे परिवार की छवि को नष्ट करने के लिए कांग्रेस की चाल है। देवेगौड़ा जी या मेरी क्या भूमिका है? हम उन सभी चीजों के लिए जिम्मेदार नहीं हैं। यह प्रज्वल रेवन्ना का व्यक्तिगत मामला है। मैं उनके संपर्क में नहीं हूं। उसे कानून के सामने लाना सरकार की जिम्मेदारी है। नैतिक रूप से हमने कुछ निर्णय लेने का फैसला किया है। (Prajwal Revanna Suspended)

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने प्रज्वल से जुड़े मामले को लेकर कहा कि BJP मातृशक्ति के साथ है। इस जांच को आगे बढ़ाएं। जद (एस) पार्टी ने प्रज्वल को सस्पेंड कर दिया है। उन पर सख्त एक्शन लिया जाएगा। कर्नाटक BJP अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने भी कहा है BJP का रुख स्पष्ट है। कोई भी राजनीतिक दल इस मामले में समर्थन नहीं करेगा। राज्य सरकार पहले ही SIT बना चुकी है। इसलिए जांच जारी रहेगी। इससे पहले JDS विधायक समृद्धि मंजूनाथ ने कहा कि विधायक रेवन्ना और उनके सांसद पुत्र प्रज्ज्वल पर यौन शोषण का केस दर्ज होने से पार्टी वर्करों को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही है। (Prajwal Revanna Suspended)

बता दें कि प्रज्ज्वल रेवन्ना 26 अप्रैल को हासन सीट पर वोटिंग के बाद विदेश जा चुके हैं। पूर्व PM देवेगौड़ा के विधायक बेटे एचडी रेवन्ना और सांसद पोते प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ उनकी मेड ने यौन शोषण की FIR दर्ज कराई है। केस हासन के होलेनरासीपुर थाने में दर्ज कराया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रज्वल के करीब 200 से ज्यादा आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुए हैं। दावा किया गया है कि वायरल वीडियो में दिख रही महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और प्रज्वल वीडियो शूट कर रहे हैं। कर्नाटक महिला आयोग की चेयरपर्सन नागलक्ष्मी चौधरी ने इसे राज्य का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल बताया है। (Prajwal Revanna Suspended)

Related Articles

Back to top button