CM Kejriwal on PM Modi: अमित शाह को पीएम बनाएगी बीजेपी, दो महीने में योगी को हटाएगी : केजरीवाल
CM Kejriwal on PM Modi: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को लखनऊ में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ प्रेस कांफ्रेंस करने पहुंचे. इस दौरान उन्होंने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा.
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐसा नहीं कहा है कि वे 75 साल की उम्र में इस्तीफा नहीं देंगे.
यह भी पढ़े :- केजरीवाल के PA बिभव कुमार को NCW का नोटिस, स्वाति से बदसलूकी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया
केजरीवाल ने आगे कहा, “पीएम मोदी का ये नियम उन्हीं के द्वारा बनाया गया है और मुझे उम्मीद है कि वे अपने नियम को फॉलो करेंगे, नहीं तो लोग कहेंगे कि पीएम मोदी ने ये नियम लालकृष्ण आडवाणी को हटाने के लिए बनाया था.
दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, “जब मैंने कहा था कि सीएम योगी को हटा दिया जाएगा, इस पर किसी भाजपा नेता की टिप्पणी नहीं आई. उनका हटना अब लगभग तय है.
देश से आरक्षण खत्म करना चाहती है बीजेपी
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 400 पार सीट लाकर देश से आरक्षण को खत्म करना चाहते हैं. बाबा साहब अंबेडकर ने जो संविधान बनाया था, उसे तार-तार करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी 220 से कम सीटें जीत रहे हैं. महाराष्ट्र, बंगाल, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब और हरियाणा में इनकी सीटें कम हो रही है. (CM Kejriwal on PM Modi)
बीजेपी की सबसे बड़ी हार होने वाली वाली है
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार सबसे बड़ी हार बीजेपी की होने वाली है. हारने के बाद ये झूठ की यूनिवर्सिटी खोलेंगे. वाइस चांसलर और डीन पहले से रिटायर होकर वहां नियुक्त हो जाएंगे. बीजेपी किसी के सगे नहीं हैं और वो झूठे मुकदमे लगाने वाला गैंग है. (CM Kejriwal on PM Modi)
"पिछले चार पांच महीनों से इन्होंने शोर मचा रखा है 4 सौ पार, तो इन्हें 4 सौ पार चाहिए क्योंकि ये रिजर्वेशन खत्म करना चाहते हैं और बाबा साहब ने जो संविधान बनाया है उसको खत्म करना चाहते हैं।"
– दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी, संयुक्त प्रेसवार्ता, लखनऊ pic.twitter.com/hrunBqR6Gs
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) May 16, 2024



