Google Analytics —— Meta Pixel

विपक्ष की राजनीति से नक्सलियों को मिलती है ताकत: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

CM Sai Thanked Shah: छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दिए बयान को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आभार जताया है। उन्होंने एक्स पोस्ट कर लिखा- आपके इस विश्वास के लिए हम आभारी हैं। आपके कुशल मार्गदर्शन में हम नक्सल समस्या के स्थायी समाधान की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। इस विषय में डबल इंजन की सरकार को बेहतरीन सफलता मिली है। निस्संदेह इस विषय पर विपक्ष द्वारा की जा रही राजनीति से नक्सलियों को ताकत मिलती है। बावजूद इसके हम इस लड़ाई को परिणाम तक पहुंचाएंगे। PM मोदी के नेतृत्व में भारत आज पूरी तरह से नक्सल समेत हर तरह के आतंक को समाप्त करने के प्रति कृत संकल्पित है।

यह भी पढ़ें:- नक्सल ऑपरेशन को लेकर गृहमंत्री शाह ने की साय सरकार की तारीफ, कांग्रेस ने साधा निशाना

वहीं नक्सल मुद्दे को लेकर विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के इच्छा शक्ती के चलते इन चार महीनों में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। बड़े-बड़े एनकाउंटर हुए हैं। नक्सल उन्मूलन मामले में प्रदेश सरकार बेहतर कार्य योजना बना कर काम कर रही है। नक्सल ऑपरेशन पर गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ और दीपक बैज के बयान को लेकर रायपुर से BJP सांसद सुनील सोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मंशा के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है। (CM Sai Thanked Shah)

सांसद सोनी ने कहा कि 100 से ज्यादा नक्सली मारे गए और उनके फोटो प्रकाशित किए गए। उसे प्रमाणित भी किया। CM साय ने लगातार कहा कि अगर हिंसा नहीं होगी तो बात करने तैयार है, लेकिन अगर हिंसा होगी तो नक्सलियों को स्पष्ट जवाब देंगे। आने वाले 3 साल में नक्सल खत्म होगा। देश में जब सर्जिकल स्ट्राइक होता है तब कांग्रेस प्रश्नचिन्ह लगाती है। अब भी फर्जी मुठभेड़ बताकर जवानों पर सवाल खड़े कर रही है। यह देशद्रोही का काम है। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से सवाल है कि उनके मुंह से कभी नक्सल शब्द क्यों नहीं निकला। यह राजनीतिक विषय नहीं है। यह छत्तीसगढ़ के लिए अहम लड़ाई है, जो लड़ी जा रही है। (CM Sai Thanked Shah)

Back to top button
error: Content is protected !!