नक्सल ऑपरेशन को लेकर गृहमंत्री शाह ने की साय सरकार की तारीफ, कांग्रेस ने साधा निशाना

Shah on Sai Government: छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबल के जवान लगातार नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रहे हैं। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में नक्सल ऑपरेशन को लेकर साय सरकार की तारीफ की है। साथ ही मुठभेड़ को फर्जी बताने को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में BJP सरकार आने के बाद 5 महीने के अंदर 112 नक्सली मारे गए। 475 से ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर किया। जबकि 153 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन कांग्रेस एनकाउंटर को फेक बताती है।

यह भी पढ़ें:- भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया विधायक अनुज शर्मा का जन्मदिन, पढ़ें पूरी खबर

उन्होंने कहा कि जिसका बुरा समय आता है भगवान सबसे पहले उसकी मति हर लेता है। शायद कांग्रेस के साथ यही हुआ है। अगले दो-तीन सालों में देश नक्सलवाद से मुक्त होगा। इस पर छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जहां गलत होगा, वहां कांग्रेस सवाल उठाएगी। सवाल हम नहीं ग्रामीण उठा रहे हैं। फर्जी एनकाउंटर हम नहीं ग्रामीण कह रहे हैं। पीडिया मामले में ग्रामीण कह रहे हैं कि तेंदूपत्ता तोड़ने गए लोगों को मारा गया। शाह पर निशाना साधते हुए कहा कि वो पिछले दस सालों से कह रहे नक्सलवाद खत्म होगा, फिर नक्सलवाद खत्म कब होगा? ये फेक एनकाउंटर करते हैं, जहां गलत होगा वहां कांग्रेस खड़ी होगी। (Shah on Sai Government) 

वहीं कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने नक्सल ऑपरेशन को लेकर कहा कि सरकार दिग्भ्रमित है। वो तय नहीं कर पा रहे कि इनकी नक्सल नीति क्या है। CM विष्णुदेव साय और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अलग-अलग बयान दे रहे हैं। मुठभेड़ पर सवाल वहां के ग्रामीणों ने खड़े किए हैं। इसलिए लगातार सवाल उठ रहे हैं। चुनाव के पहले गृहमंत्री खुद कहते थे कि 80 फीसदी घटनाएं कम हो गई। भाजपा एक नक्सल नीति बनाए। साथ ही उसके आधार पर काम करे। विपक्ष आपके साथ है। नक्सल ऑपरेशन पर गृहमंत्री अमित शाह की तारीफ और दीपक बैज को लेकर रायपुर सांसद सुनील सोनी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। (Shah on Sai Government)

जवानों पर सवाल खड़े करना देशद्रोही का काम: सांसद सोनी

उन्होंने कहा कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की मंशा के मुताबिक छत्तीसगढ़ सरकार काम कर रही है। 100 से ज्यादा नक्सली मारे गए और उनके फोटो प्रकाशित किए गए। उसे प्रमाणित भी किया। CM साय ने लगातार कहा कि अगर हिंसा नहीं होगी तो बात करने तैयार है, लेकिन अगर हिंसा होगी तो नक्सलियों को स्पष्ट जवाब देंगे। आने वाले 3 साल में नक्सल खत्म होगा। देश में जब सर्जिकल स्ट्राइक होता है तब कांग्रेस प्रश्नचिन्ह लगाती है। अब भी फर्जी मुठभेड़ बताकर जवानों पर सवाल खड़े कर रही है। यह देशद्रोही का काम है। पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से सवाल है कि उनके मुंह से कभी नक्सल शब्द क्यों नहीं निकला। यह राजनीतिक विषय नहीं है। यह छत्तीसगढ़ के लिए अहम लड़ाई है, जो लड़ी जा रही है। (Shah on Sai Government)

Back to top button