King movie shooting update: फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान घायल हुए शाहरुख खान, एक महीने के लिए ब्रेक पर

King movie shooting update: मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। घटना मुंबई के गोल्डन टोबैको स्टूडियो में एक एक्शन सीन के दौरान हुई। फिलहाल शाहरुख अमेरिका में अपनी मेडिकल टीम के साथ इलाज के लिए गए हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन्हें मांसपेशियों में हल्की चोट आई है, कोई गंभीर खतरा नहीं है।
यह भी पढ़ें:- Mohammed Shami domestic comeback: बंगाल की संभावित टीम में मोहम्मद शमी की वापसी, दलीप ट्रॉफी में खेल सकते हैं
सर्जरी के बाद एक महीने का आराम
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि सर्जरी के बाद डॉक्टरों ने शाहरुख को कम से कम एक महीने तक आराम करने की सलाह दी है। इसी कारण ‘किंग’ की शूटिंग को सितंबर या अक्टूबर तक टाल दिया गया है। शाहरुख पूरी तरह ठीक होने के बाद दोबारा शूटिंग शुरू करेंगे। (King movie shooting update)
जुलाई-अगस्त का शूट शेड्यूल रद्द
फिल्म के निर्माता और टीम ने जुलाई और अगस्त में मुंबई के फिल्म सिटी, YRF स्टूडियो और गोल्डन टोबैको स्टूडियो में जो शूटिंग शेड्यूल तय किया था, उसे फिलहाल रद्द कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, फिल्म की आगे की शूटिंग भारत और यूरोप के विभिन्न लोकेशनों पर होगी। नई शूटिंग डेट्स का ऐलान जल्द किया जाएगा। (King movie shooting update)
‘किंग’ में स्टार-स्टडेड कास्ट
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही ‘किंग’ फिल्म 2026 में रिलीज होगी। इस एक्शन-थ्रिलर में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर और शाहरुख की बेटी सुहाना खान। इससे पहले शाहरुख ‘पठान’, ‘जवान’ और ‘डंकी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में नजर आ चुके हैं। (King movie shooting update)



